CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फिरोजाबाद में आंधी के कहर ने ली 3 लोगों की जान, टीन शेड के नीचे दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

फिरोजाबाद में आंधी के कहर ने ली 3 लोगों की जान, टीन शेड के नीचे दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

फिरोजाबाद , 12 अप्रैल 2025 :

Firozabad News: शुक्रवार देर रात आई आंधी में तीन लोगों की मौत हो गई. फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी जसराना और थाना उत्तर इलाके में अलग-अलग हादसों में लोगों की जान चली गई. फिरोजाबाद जनपद में देर रात आई आंधी में एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक थाना नारखी क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक आंधी के दौरान अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में पेड़ टूट कर युवक के ऊपर जा गिरा, इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना के बाद युवक के परिजन एवं स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक लोग मौके पर पहुंच गए.

टीन शेड के नीचे दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

दूसरा हादसा फिरोजाबाद शहर के थाना उत्तर इलाके के ऐलान नगर में हुआ. यहां आंधी के दौरान दीवार पर टिका टीन शेड दीवार गिरने से धराशाई हो गई और टीन शेड के नीचे सो रही महिला इसके नीचे दब गई. जबतक महिला को बाहर निकाला गया तब तक महिला ने दम तोड़ दिया .

जसराना थाना क्षेत्र के नगला पांडे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की टीन शेड के नीचे दबकर मौत हो गई. बताया जा रहा है की आंधी की 70 वर्षीय बुजुर्ग राम भरोसे अपने घर के बाहर पड़े टीन शेड के नीचे सो रहे थे. इसी दौरान आई तेज आंधी में टीन शेड उखड़ गई और दीवार समेत गिर गई, इस हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिरोजाबाद शहर में हुए हादसे की खबर के बाद स्थानीय विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंच गए.

फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा ने बताया कि जनपद में अलग-अलग तहसील क्षेत्र में तीन लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं. सभी मृतकों की तहसील स्तरीय रिपोर्ट मिली है. मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा कोष से चार चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

हर 8वें दिन नए दूल्हे से रचाती थी शादी, भोपाल की ‘दुल्हन’ का कारनामा देख पुलिस भी हैरान
Nobel Peace Prize 2025 : 9 युद्ध रोकने का दावा करने वाले ट्रंप को नहीं, इस महिला को मिला नोबेल शांति पुरस्कार
बेटे का नाम ब्लूटूथ नॉइस, पिता का नाम ईस्टवुड….. बिहार में जारी हुआ अनोखा निवास प्रमाण पत्र
Apple Vintage List : एप्पल ने कई आईफोन-आईपैड को विंटेल लिस्ट में डाला, सपोर्ट बंद—अब चलाना पड़ सकता है भारी
फैमिली कोर्ट पहुंचे तेज प्रताप यादव, तलाक मामले पर आज अहम सुनवाई, बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?