CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “मेरा पीछा मत करना, आप मर चुके हो” गायब लड़की का दुल्हन के लिबास में Video, घर वालों को दी वार्निंग

“मेरा पीछा मत करना, आप मर चुके हो” गायब लड़की का दुल्हन के लिबास में Video, घर वालों को दी वार्निंग

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। एक लड़की घर से अचानक गायब हो गई। परिजन परेशान होकर उसे ढूंढने लगे। लड़की का कुछ भी पता न लग सका। इस बीच परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

तभी एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख परिजन सदमे में चले गए। दरअसल, लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से लव मैरिज कर ली थी। इस वीडियो में लड़की ने अपने ही घर वालों को खूब कोसा और कहा- “मेरा पीछा मत करना, आप मेरे लिए मर चुके हो”

वीडियो देख घर वालों को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि ये उन्हीं की बेटी है, जो उनके खिलाफ ये सब कह रही है। मामला शिवपुरी-खनियाधाना थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है। यहां शुक्रवार को एक युवती घर से बिन बताए कहीं चली गई।

बेटी घर न लौटी तो परिजन परेशान हो उठे। दोस्तों-रिश्तेदारों, सभी से पूछा कि क्या उनकी बेटी का उन्हें कुछ पता है? हर जगह से बस यही जवाब मिला- नहीं, वो हमारे यहां तो नहीं आई।

थक-हारकर लाचार माता-पिता थाने पहुंचे। बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बोले- साहब हमारी बेटी को ढूंढ दीजिए. पुलिस भी FIR दर्ज कर लड़की की तलाश में जुट गई लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो उसी लड़की का था, जो घर से भागी थी।

दरअसल, गायब हुई युवती ने शनिवार को ग्वालियर के आर्य समाज संस्कृति संस्थान में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी।

उसने शादी के बाद अपने स्वजनों के नाम संदेश देते हुए वीडियो बहुप्रसारित किया। कहा- परिवार वाले मेरे लिए मर चुके हैं, अब हमारा पीछा छोड़ दें।

क्या है पूरा मामला? : जानकारी के अनुसार, खनियाधाना निवासी नैना पुत्री बल्लू साहू उम्र 20 साल व चंद्रशेखर पुत्र बद्रीप्रसाद सेन निवासी खनियांधाना के बीच छह साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, परंतु नैना के स्वजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे।

इसी के चलते नैना व चंद्रशेखर शुक्रवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया। नैना के स्वजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।

इसी क्रम में शनिवार की दोपहर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नैना और चंद्रशेखर शादी करते हुए नजर आ रहे हैं।

“जिसके साथ रहना है, उसी के साथ रहूंगी” : नैना ने भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें वह कह रही है कि मुझे शादी करनी थी, मैंने कर ली। अब मेरा घर वालों से कोई रिश्ता नहीं है रहा. घर वाले मेरे लिए मर चुके हैं, मैं उनके लिए मर चुकी हूं।

अब हम दोनों का पीछा न करें, मैंने शादी कर ली है। मुझे जिसके साथ रहना है, मैं उसके साथ हूं और उसी के साथ रहूंगी। यह मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Surat Businessman Help 21000 Girls: सूरत के कारोबारी का बड़ा ऐलान, 21 हजार बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे, देंगे 15 करोड़ रुपये
Golden opportunity for job in Jagdalpur : 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 305 पदों पर भर्ती, 12 मई को लगेगा विशाल प्लेसमेंट कैंप
लिव-इन पार्टनर की गला घोंट हत्या, शव के कई टुकड़े कर जंगल में जानवरों के लिए छोड़ दिया, आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में
Sanskrit teacher stabbed : बस स्टैंड पर खड़ी शिक्षिका की दिनदहाड़े तलवार से पूर्व प्रेमी ने वार कर हत्या कर दी
दुर्ग की हृदय विदारक घटना पर MLA रिकेश ने CM से की चर्चा, करी यह अपील, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Sonam Wangchuk Hunger Strike : सोनम वांगचुक की जबरन हिरासत को लेकर पत्नी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

सीजी भास्कर, 19 जुलाई :  सामाजिक कार्यकर्ता सोनम…

Surajpur Bridge Collapse
Surajpur Bridge Collapse : एक महीने में बह गया पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Paper Leak Issue
Paper Leak Issue : पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे : चरणदास महंत

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

Former Naxals Politics
Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित…

GSTAT Raipur 
GSTAT Raipur  : 27 जुलाई से शुरू होगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की सुनवाई 

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ के करदाताओं,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?