सीजी भास्कर, 23 अगस्त। राजधानी रायपुर में थाना प्रभारी की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस हादसे में टिकरापारा थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों घायल हो गये, जिन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू वीआईपी ड्यूटी पर रायपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट गये थे। ड्यूटी खत्म कर टीआई सहित सात पुलिसकर्मी वाहन में बैठकर वापस अपने थाने लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट रोड, माना के पास पिकअप गाड़ी से ओवर टेक करते समय पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में टीआई सहित थाने के 7 जवानों को चोट लगी। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। घायल पुलिसकर्मियों ने फोन कर माना थाना पुलिस से मदद मांगी। माना पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि जवानों की चोट सामान्य है और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
CG पुलिस के इस थाना के टीआई की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, TI सहित 7 पुलिस कर्मी घायलावस्था में भेजे गए अस्पताल


ताजा खबरें
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात
Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी
Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार
Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…
Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप
सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…
Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट
सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…


