CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जंगल में गूंजी किलकारी : महिला ने पाया संतान सुख, 112 की टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव

जंगल में गूंजी किलकारी : महिला ने पाया संतान सुख, 112 की टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। कोरबा जिले में बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम खोटखोर्री निवासी संगीता कुजूर (22) पत्नी संदीप कुजूर को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तुरंत बांगो थाना अंतर्गत 112 कोबरा वाहन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही 112 की टीम, जिसमें चालक संजय कुमार और आरक्षक राम सिंह श्याम (618) शामिल थे, तत्काल मौके पर पहुंची।

संगीता को प्रसव पीड़ा के कारण तड़पते देख, परिजनों और मितानिन प्रेमा बाई की सहायता से उन्हें 112 ईआरवी वाहन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरगा ले जाया जा रहा था,  लेकिन रास्ते में जंगल क्षेत्र में उनकी प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई।

परिजनों और मितानिन के अनुरोध पर वाहन को रोक कर उसी ERV वाहन में मितानिन की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। संगीता ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को उचित उपचार के लिए मोरगा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर और स्वस्थ बताई गई है।

यह संगीता का पहला बच्चा है और नौ महीने की गर्भावस्था पूरी होने के बाद अचानक शुरू हुई पीड़ा के बीच यह घटना घटी। बच्चे की किलकारी से परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने अस्पताल में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

परिजनों ने 112 की टीम, चालक संजय कुमार, आरक्षक राम सिंह श्याम और मितानिन प्रेमा बाई का आभार व्यक्त किया।

मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसी परिस्थितियों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसका इस घटना में महत्वपूर्ण योगदान रहा। हालांकि, जंगल में प्रसव के दौरान परिवार को जंगली जानवरों का डर सताता रहा, लेकिन 112 की त्वरित कार्रवाई और मितानिन की सूझबूझ से सब कुछ सुरक्षित रहा।

Atal Utkrisht Shiksha Yojana : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप को मिला नया आसमान, संस्कार सिटी स्कूल में मिलेगी 12वीं तक मुफ्त शिक्षा
NHM Conference : स्वास्थ्य कर्मियों का होगा बड़ा जुटान, 13 जून को रायपुर में आयोजित होगा महासम्मेलन
नहर किनारे सूटकेस में मिली खून से सनी लाश, गाजियाबाद में सनसनी
School Dropout Free Village Campaign : कांकेर बना शाला त्यागी मुक्त ग्राम अभियान का मॉडल, शिक्षा में लौटी सैकड़ों बच्चों की उम्मीद
Balrampur Ration Scam Case : मृत लोग खा गए 25 क्विंटल सरकारी अनाज! संचालक पर मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?