CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘क्यों आप लोग झगड़ा लगवा रहे हैं, 2 दिन बाद…’ हरियाणा CM नायब सैनी के बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

‘क्यों आप लोग झगड़ा लगवा रहे हैं, 2 दिन बाद…’ हरियाणा CM नायब सैनी के बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

बिहार , 14 अप्रैल 2025 :

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी और जेडीयू विपक्ष के निशाने पर आ गई है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी में कौन नहीं सीएम बनेगा, यह तो बता दो, क्यों आप लोग झगड़ा लगवा रहे हैं, दो दिन बाद दूसरा नाम आ जाएगा, यह लोग आपस में नूरा-कुश्ती करते रहेंगे, इस एनडीए की खटारा गाड़ी पर बिहार की जनता सवार नहीं होने जा रही है.

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में आरजेडी की सरकार बनने जा रही है और उन्हें कोई मतलब नहीं सबको CM ही बना दीजिए. दरअसल, हरियाणा सीएम नायब सिंह ने रविवार को गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है. बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय का झंडा फहराया जाएगा. उस दौरान सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद थे.

BJP-RSS के लोग न चाहते हुए भी अंबेडकर जयंती मना रहे- तेजस्वी यादव

वहीं बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जंयती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन लोगों ने अंबेडकर का विरोध किया, वो गोलवलकर और गोडसे के विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं, जो देश के संविधान को नहीं मानते हैं, वैसे लोग बीजेपी, आरएसएस के लोग न चाहते हुए भी आज अंबेडकर जयंती मना रहे हैं.

RJD नेता ने कहा कि अपने संबोधन के दौरान कहा कि आप लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में भाषण को सुना होगा. किस प्रकार से बाबासाहेब अंबेडकर को लेकर उनका बयान आया था जो दिल की बात थी वो उनके जुबान से निकली थी. आज जो लोग भी जनता दल यूनाइटेड हो या बीजेपी हो या एनडीए के और पार्टनर हो ये सब अंबेडकर की विचारधारा से विपरीत काम करने पर तूले हुए हैं.

तेजस्वी ने कहा कि हमने महागठबंधन सरकार के समय किए गए 65 फीसदी आरक्षण को शेड्यूल 9 डालने की मांग की थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने कोर्ट में जाकर गड़बड़ करने का काम किया. नीतीश कुमार को बीजेपी ने हाईजैक किया हुआ है, वे अचेत अवस्था में हैं.

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : रिटायरमेंट के बाद जारी रह सकती है विभागीय जांच, किंतु दंड देने का अधिकार सिर्फ राज्यपाल के पास
मंत्री के काफिले पर हमला, ड्राइवर व PSO की पिटाई, पिस्टल भी छीनी, रिपोर्ट दर्ज कराने मंत्री पहुंचे थाना
Hindu Girl Conversion Gang : ‘लव-जिहाद’ गिरोह का भंडाफोड़…8 गिरफ्तार…वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल
बैंक मैनेजर की कथित मिलीभगत से वसूली एजेंट ने उड़ाए 1.40 करोड़, महिलाएं सदमे में
कौशाम्बी: मिट्टी में दब गई खुशी, घर को नया करने की थी तैयारी… 5 की मौत; तीन की हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?