CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गांव में दिखी तो मार डालेंगे, उसकी वजह से दूसरी औरतें भी…’, होने वाले दामाद संग भागी सास की पड़ोसन का फूटा गुस्सा

गांव में दिखी तो मार डालेंगे, उसकी वजह से दूसरी औरतें भी…’, होने वाले दामाद संग भागी सास की पड़ोसन का फूटा गुस्सा

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

सीजी भास्कर 15 अप्रैल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से फरार सास-दामाद की जोड़ी को लेकर दोनों ही गांव में रोष है. अपना देवी, जो कि अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे संग भागी है, उसके गांव ने तो ये तक कह दिया है कि वो अगर दिखी तो उसे मार देंगे. पड़ोसन ने कहा- अपना देवी ने गांव की बदनामी कर दी है. उसकी वजह से दूसरी औरतें भी बदनाम हो रही हैं. ऐसी औरत को जीने का कोई हक नहीं है.वहीं, सास संग भागे दूल्हे राहुल के गांव में भी लोगों के बीच उतना ही गुस्सा है. लेकिन राहुल के गांव वाले भी अपना देवी को ही कोस रहे हैं.

उनका कहना है कि राहुल शरीफ लड़का है. सास ने ही उस पर जादू-टोना किया, जिस कारण वो उसके साथ चला गया. गांव के मुखिया दिनेश तो इसे वशीकरण का नाम तक दे डाला- बोले राहुल सबकी इज्जत करता था. वो तो महज 20 साल का है. इस उम्र में सोचने समझने की इतनी शक्ति नहीं होती. सास ने उसे होली के दिन दो ताबीज बांधे थे. पूरा मामला वशीकरण का है. राहुल भला 18 साल की लड़की को छोड़ सास के साथ क्यों भागेगा?उधर, मडराक थानाक्षेत्र के मनोहरपुर, जहां अपना देवी का घर है, वहां रहने वाली गीता का कहना- दामाद के साथ भागी अपना देवी को जीने का कोई हक नहीं है. वो तो अब जीने लायक तक नहीं बची है. ऐसी औरत तो गांव की बदनामी का कारण बन गई है. किसी ने सोचा भी नहीं था कि वो इस तरह की हरकत करेगी. अगर वो दोनों गांव में दिखे तो उन्हें मार देना चाहिए. उसकी वजह से दूसरी महिलाएं भी बदनाम हो रही हैं, अब औरतों पर कौन भरोसा करेगा?

16 अप्रैल को होनी थी शादीपीड़ित जितेंद्र कुमार जो अपना देवी के पति हैं, वो अपने परिवार के साथ मनोहरपुर गांव में रहते हैं, उनके घर में पत्नी और बेटी हैं. बेटी की शादी छर्रा इलाके के रहने वाले युवक राहुल के साथ तय हुई थी. शादी के कार्ड तक छपकर बंट चुके थे, लेकिन शादी से 9 दिन पहले ही होने वाला दामाद राहुल अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया.‘मैंने ही दिलवाया था नया फोन’जितेंद्र ने कहा- मैं बस एक बार अपना देवी का चेहरा देखना चाहता हूं. उसका फैसला भी फिर आगे मैं ही करूंगा. हमारे लिए तो वो वैसे ही मर चुकी है. घर तो हम उसे आने नहीं देंगे. राहुल ने मुझसे ही नया फोन मांगा था.

मैंने भी उसे नया फोन दिलवा दिया. लेकिन उसी फोन से वो मेरी ही बीवी से बातें करता रहता था. हमें क्या पता था दोनों एक दिन ये गुल खिलाएंगे.राहुल के पापा से पूछताछफिलहाल, लड़के के पिता ओमवीर को भी मडराक पुलिस ने थाने पर बैठाया पूछताछ की शुरू की. चार दिन से राहुल के जीजा योगेश को भी थाने पर बिठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. सास-दामाद के फोन बंद हैं. उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है

7 साल का रिलेशन, फिर शादी… सरकारी नौकरी लगते ही बदला पत्नी का रवैया, तंग आकर इंजीनियर पति ने किया सुसाइड
डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन, देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प
ट्रेन में अब लगेज लिमिट, ज्यादा सामान लगेगा भारी जुर्माना
पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड सिंगर्स का बड़ा फैसला, श्रेया घोषाल से अरिजीत सिंह तक ने कैंसल किए कॉन्सर्ट
CBSE का बड़ा बदलाव: अब 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की होगी डिजिटल जांच, 28 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू!

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asus Zenbook
Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना…

Highest Railway Station
Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे…

Tata Iveco Deal
Tata Iveco Deal :  मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील

टाटा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी…

US Midterm Elections
US Midterm Elections :  अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की…

Food Adulteration
Food Adulteration :  बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट

मामलों पर बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?