CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात में पाया गया, निकला मानसिक रोगी

Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात में पाया गया, निकला मानसिक रोगी

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी निकला है. पुलिस के अनुसार धमकी देने वाला शख्स मानसिक रोगी है और उसे पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है.

एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने संदेश भेजने वाले शख्स को वडोदरा से खोज निकाला है. पुलिस ने बताया कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव के निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का नाम मयंक पांड्या है, जो मानसिक रोगी है. 

उल्लेखनीय है कि सोमवार को वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें अज्ञात शख्स ने अभिनेता को जान से मारने के साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की बात कही थी. अभिनेता को धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

वडोदरा जिला पुलिस एसपी रोहन आनंद ने बताया, “तकनीकी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए हमने मयंक पांड्या को उसके घर से ट्रैक किया. चूंकि वह मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा है, इसलिए हमने उसे नोटिस भेजा है और जांच में शामिल होने को कहा है.” हमने मयंक पांड्या के मोबाइल फोन और व्यवहार पर नजर रखी तो जांच में पाया कि वह मानसिक रूप से बहुत स्वस्थ नहीं है और उपचार करवा रहा है. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है और लोकप्रियता पाने की उसकी चाह है. इसके लिए उसने यह काम किया. मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेज दिया है.

गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उनकी हिट लिस्ट में सलमान खान भी थे. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शूटर्स मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई बार रेकी कर चुके थे. हालांकि, कड़ी सुरक्षा की वजह से वे अपने मकसद में नाकाम रहे.

पिछले साल अप्रैल में सलमान खान के घर 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसके कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या भी कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को जान से मारना है.

इससे पहले मुंबई पुलिस ने पिछले साल 12 नवंबर को सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम सोहेल पाशा है. पिछले साल सलमान खान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सलमान खान की उस बालकनी पर खास तौर पर बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया, जहां से वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है.

University छात्रावास में वाटर कूलर से निकला कीड़ा, साफ़ पेयजल के लिए तरस रहे हैं बच्चे, देखिए हिला देंगी तस्वीरें
Vande Bharat Sleeper Train : यात्रीगण कृपया ध्यान दें — देश की पहली वंदे भारत स्लीपर चलने को तैयार! इसी महीने पटना-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी ट्रेन
ACB-EOW Raid in Liquor Scam Case : कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज जब्त
National Herald FIR: ताज़ा शिकायत के बाद केस में बड़ा मोड़, दिल्ली पुलिस की नई कार्रवाई से बढ़ी हलचल
PM Modi in Naya Raipur: प्रधानमंत्री मोदी ने तीजन बाई से ली सेहत की जानकारी, बच्चों से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?