CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कालिख पोती, चप्पल बरसाए, ED दफ्तर के गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निशाने पर BJP

कालिख पोती, चप्पल बरसाए, ED दफ्तर के गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निशाने पर BJP

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में चार्जशीट दाखिल की गई है। इसके खिलाफ देश भर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।

बुधवार (16 अप्रैल) को पटना में ईडी दफ्तर के गेट पर पहुंचकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. ईडी दफ्तर के बोर्ड पर स्प्रे से कालिख पोती, चप्पल बरसाए।

पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मार्च करते हुए गांधी मैदान स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने ABP न्यूज़ से कहा कि झूठे मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है. इस मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है। कुछ नहीं निकला था। झूठा मामला है।

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा : राजेश राम

राजेश राम ने कहा कि बिहार में चुनाव होना है इसलिए बीजेपी जानबूझकर बदनाम करने की साजिश रच रही है। चुनाव में जनता सबक सिखा देगी। इस मामले में कोई दम नहीं है।‌ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। जिन राज्यों में चुनाव होना होता है वहां बीजेपी यही करती है। हम लोग डरने वाले नहीं हैं। संघर्ष करेंगे। यह कई वर्ष पुराना मामला है जिसमें कुछ नहीं है।

बता दें कि ईडी की चार्जशीट में ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और सुमन दुबे का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है।‌राउज एवेन्यू कोर्ट की एक विशेष अदालत ने 9 अप्रैल को दाखिल इस आरोप-पत्र पर सुनवाई की है। अगली तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की गई है।

साल 2012 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने गलत तरीके से और धोखाधड़ी कर नेशनल हेराल्ड अखबार के मालिकाना हक वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है। अधिग्रहण के जरिए करीब 2000 करोड़ की कंपनी की संपत्ति को सिर्फ 50 लाख रुपये देकर हड़प लिया गया।

Bilaspur Bengaluru Train : 26 अगस्त से नियमित होगी साप्ताहिक ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल
Congress Training : राहुल गांधी CG के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को देंगे रणनीति क्लास
Seelampur Murder: ‘हत्यारोपी कहीं भी क्यों न हो, उसे…’ दलित युवक की हत्या पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान
गाली से भड़का ITBP जवान: पहले माथे पर मारी गोली, फिर 15 सीने में उतारी…
उम्र 30, 32 और 36 महिलाओं की ये तिकड़ी मर्दों को करती Target, डिमांड पूरी न होने पर देतीं रेप की धमकी, गिरफ्तार हुईं तो खुला पुराना चिट्ठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, MP समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, MP समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड समेत 13 राज्यों में बारिश…

UN General Assembly : 193 देशों के नेता आज UN में जुटेंगे, ट्रंप-ईरान राष्ट्रपति की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजर
UN General Assembly : 193 देशों के नेता आज UN में जुटेंगे, ट्रंप-ईरान राष्ट्रपति की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजर

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) की जनरल…

Asian Games 2026 News : भारत को लगा बड़ा झटका, क्वार्टर फाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु
Asian Games 2026 News : भारत को लगा बड़ा झटका, क्वार्टर फाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 News) के…

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?