CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सैफ अली खान पर हमले का मामला: फिंगरप्रिंट मिले, जांच में नया मोड़

सैफ अली खान पर हमले का मामला: फिंगरप्रिंट मिले, जांच में नया मोड़

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

05 अप्रैल 2025 :

Saif Ali Khan Attack Case Update: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर चोरी करने के मकसद से घुसने और एक्टर पर चाकू से हमला करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में गिरफ्तार शरीफुल इस्लाम नाम के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने अपना जवाब कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम को जमानत देने का विरोध किया. पुलिस ने कहा कि अगर उसे जमानत मिलती है तो आरोपी बांग्लादेश भाग सकता है.

पुलिस ने कोर्ट में दिए अपने जवाब की कॉपी में जांच के दौरान उन्होंने क्या कुछ किया और क्या कुछ मिला उसका उल्लेख किया है. पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान के घर से फिंगरप्रिंट विभाग को गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के बाएं हाथ के उंगलियों के निशान मिले हैं.

घटना के दिन सीढ़ियों पर चढ़ते और उतरते दिखा आरोपी

पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान जिस सद्गुरु शरण इमारत में रहते हैं, घटना के दिन उसकी छठवीं मंजिल की सीढ़ियों पर आरोपी रात 1:37 बजे पर चढ़ते हुए नजर आ रहा है और उसी सीढ़ियों से रात 2:33 बजे उतरते हुए नजर आ रहा है. पुलिस ने आगे बताया कि उन्होंने इस घटना में जख्मी हुए अभिनेता सैफ अली खान के शरीर से निकले चाकू के टुकड़े, पैजामा, कुर्ता, जख्मी एलियामा फोलिप्स, गीता उर्फ लेखी तमंगी और सैफ अली खान को अस्पताल ले जाने वाला हरि उर्फ हिमलाल नेवपाने के खून से सने कपड़ों को जप्त किया है.

आरोपी शरीफुल इस्लाम के मोबाइल फोन की हुई जांच

वहीं एलियामा, गीता और सैफ अली खान के ब्लड सैम्पल भी कलेक्ट किये गए हैं. जिसे विश्लेषण के लिए कालीना फोरेंसिक लैब में भेजा गया और उसकी रिपोर्ट भी आई है. गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के मोबाइल फोन का सीडीआर, SDR, और टावर लोकेशन भी निकाला गया है. पुलिस ने इस मामले में जख्मी साक्षीदारों के बयान दर्ज किये हैं.

फेस रिकॉग्निशन टेस्ट में आई पॉजिटिव रिपोर्ट

पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले में जांच के दौरान घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज, घटना के पहले इलाके में घूम रहे आरोपी के सीसीटीवी फुटेज और घटना के बाद जब वह भाग रहा था तब के सीसीटीवी फुटेज को आरोपी के चेहरे से मिलान करने के लिए फेस रिकॉग्निशन टेस्ट के लिए कालीन लेबोरेटरी में भेजा गया, जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट भी आ चुकी है.

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान जो महत्वपूर्ण सबूत मिले उसमें से एक आरोपी के पास से मिले हथियार और सामग्री सैफ अली खान के शरीर से मिले चाकू का टुकड़ा और घटनास्थल से मिले चाकू के टुकड़े को फोरेंसिक लैब में ‘वेपन क्यूरी’ के लिए भेजा गया था जिसमें पता चला कि यह सब एक ही चाकू का हिस्सा है और उसी चाकू से सैफ अली खान जख्मी हुए थे.

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शरीफुल इस्लाम हर महीने अपनी पगार से कुछ पैसे बांग्लादेश अपने परिवार को भेजता था. वहीं बांद्रा पुलिस ने आरोपी की जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट को कहा कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है, इस वजह से अगर उसे जमानत दी गई तो वह देश छोड़कर भाग सकता है, इतना ही नहीं अगर आरोपी को जमानत पर रिहा किया तो वह कोर्ट की तारीख पर भी नहीं आएगा.

वही जमानत का विरोध करते हुए पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी ने बहुत ही गंभीर अपराध किया है और अगर उसे जमानत मिलती है तो वह इस तरह का क्राइम दोबारा से कर सकता है.

शाह का सख्त संदेश : ‘बारिश में भी नक्सलियों को चैन से नहीं सोने देंगे’ रायपुर में NFSU कैंपस का शिलान्यास..
Telecom Market Shift: अक्टूबर में BSNL की रफ्तार बढ़ी, जबकि Vi को दोबारा बड़ी गिरावट का सामना
Rule Change: UPI, म्‍यूचुअल फंड से LPG तक… आज से बदल गए ये 6 बड़े नियम, हर जेब पर होगा असर!
Train Cancel : करीब 100 ट्रेनें 22 दिन के लिए कैंसिल…देखें पूरी लिस्ट…
राजा रघुवंशी केस में अब 3 नए किरदारों की एंट्री, भाई बोला- बदल जाएगी पूरी कहानी… बहू सोनम पर कही ये बात

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meerut Murder Case
Meerut Murder Case Verdict : मेरठ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, फैसले के बाद दोनों ने खाना भी नहीं खाया

Meerut Murder Case Verdict: फैसला सुनाए जाने के…

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?