CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झुग्गी में सो रहा था परिवार, ट्रेलर ने रौंदा… 3 बच्चों की मौत, एक घायल

झुग्गी में सो रहा था परिवार, ट्रेलर ने रौंदा… 3 बच्चों की मौत, एक घायल

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। झुग्गी में सो रहे परिवार को आधी रात को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने रौंद दिया. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई. यही नहीं उसी परिवार की महिला भी हादसे में घायल हो गई।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गहमर कोतवाली क्षेत्र के मां कामाख्या धाम के पास सड़क किनारे झुग्गी में रह रहे डोम परिवार का है। जिन पर शुक्रवार की रात कहर टूट पड़ा, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर उनके आशियाने को रौंदता हुआ निकल गया.यह ट्रेलर गाजीपुर की तरफ से बिहार जा रहा था. तभी सड़क किनारे झुग्गी डालकर रह रहे एक परिवार को आधी रात को ट्रेलर ने कुचल दिया.

इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. ये घटना गहमर कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव के पास एनएच 124 सी में घटी, जहां लालजी डोम का परिवार झुग्गी डालकर पिछले कई साल से रह रहा था.

हादसे के वक्त सो रहा था परिवार : शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य रोज की तरह खाना खाकर सो गए थे. देर रात अचानक एक अनियंत्रित ट्रेलर झुग्गी को कुचलते हुए आगे निकल गया. हादसे में लालजी डोम की 5 वर्षीय बेटी कबूतरी, 2 वर्षीय बेटा ज्वाला और 7 वर्षीय बेटी सपना की मौत हो गई. इसमें लालजी की पत्नी 30 वर्षीय संतरा देवी और एक बच्ची भी घायल हो गई थी।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी भदौरा पहुंचाया, जहां से संतरा देवी और सपना को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन सपना की जान नहीं बचाई जा सकी और उसकी मौत हो गई.

गनीमत रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय लालजी कहीं बाहर गए हुए थे, जिससे वह बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना मिलते ही गहमर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. क्षेत्राधिकारी जमानिया राम कृष्ण ने बताया कि ट्रेलर को बिहार बॉर्डर से पकड़ लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसे में एक परिवार ने अपने तीन मासूम बच्चों को खो दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.

नगर निगम में महिला पार्षदों ने पढ़ी नमाज, मेयर-सभापति बोले- अनुमति नहीं दी, पार्षद ने कहा- नमाज ही पढ़ी, बम लेकर नहीं गए
पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे पति के सिर पर गिरी मौत….❗स्कूटर से गिर बगल से जा रही गाड़ी की चपेट से बाल बाल बचे…. फिर भी गई जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जिसने देखा हो गया शॉक्ड
यूरोप में सीक्रेट मीटिंग, ठाकरे बंधुओं के मिलन की अटकलें तेज, देवड़ा ने कसा तंज…!
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव
‘facebook न चलाएं जज, संन्यासी की तरह रहें और घोड़े़ की तरह काम करें’ Supreme Court के जस्टिस ने क्यों की ऐसी टिप्पणी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?