CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SUSPENTION OF BANGO POLICE TI : अवैध वसूली की शिकायत के बाद महिला टीआई समेत प्रधान आरक्षक सस्पेंड

SUSPENTION OF BANGO POLICE TI : अवैध वसूली की शिकायत के बाद महिला टीआई समेत प्रधान आरक्षक सस्पेंड

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share
SUSPENTION OF BANGO POLICE TI
SUSPENTION OF BANGO POLICE TI

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल : कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिसिंग में सुधार और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बांगो थाना प्रभारी टीआई उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल को तुरंत सस्पेंड (SUSPENTION OF BANGO POLICE TI) कर दिया है।

जनप्रतिनिधियों द्वारा दोनों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत की गई थी। इस शिकायत के आधार पर एसपी ने जांच के आदेश दिए थे, प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

अवैध वसूली के मामले में थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। बांगो थाना कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर स्थित है, जहां वाहनों की संख्या बहुत अधिक है। इस क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध वसूली के संबंध में जनप्रतिनिधियों ने लगातार शिकायतें की हैं। जनपद पंचायत पौड़ी का कार्यालय भी बांगो थाने के निकट है।

जानकारी के अनुसार, जनपद अध्यक्ष ने थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक के खिलाफ शिकायत की थी। इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन (SUSPENTION OF BANGO POLICE TI) के दौरान दोनों का मुख्यालय पुलिस लाइन होगा।

अवैध उगाही, वाहन चेकिंग, और शराब पकड़ने के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता की शिकायतों के बाद, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने नगर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल, आईपीएस रविंद्र मीणा को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा।

जांच में यह सामने आया कि सचिन कुमार मिश्रा नामक व्यक्ति से निरीक्षक उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल ने अनुचित तरीके से 10,500 रुपये प्राप्त किए। इस संदिग्ध गतिविधि में गंभीर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता पाई गई। इसके आधार पर, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दोनों को निलंबित (SUSPENTION OF BANGO POLICE TI) करने का आदेश जारी किया।

पायलट का छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना: रायपुर में बोले – दिल्ली से हो रहा राज्य का मैनेजमेंट, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Chief Minister Vishnu Dev Sai will visit Delhi : अमित शाह से करेंगे मुलाकात, नक्सलवाद और परिषद बैठक पर होगी चर्चा
Compensation Fraud Case : मुआवजे के नाम पर बड़ा खेल, भारतमाला घोटाले में तीन अफसरों पर शिकंजा कस गया
Bhilwara SDM Slap Controversy : पत्नी से छेड़खानी के विरोध में SDM ने पंप कर्मी को जड़ा थप्पड़, कर्मचारी ने भी किया पलटवार, देखें वीडियो
EV Charging : अब मोहल्लों और बाजारों में भी मिलेंगे चार्जिंग प्वाइंट, राजमार्गों पर नया नियम लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Atal Hindu Foundation
Atal Hindu Foundation : अटल भारतीय हिंदू संगठन में हितेश महेश सिन्हा को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सिहावा विधानसभा क्षेत्र के साकरा निवासी हितेश महेश…

Chhattisgarh Guest Teacher Honorarium 2026 : 1535 अतिथि शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी
Chhattisgarh Guest Teacher Honorarium 2026 : 1535 अतिथि शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी

अतिथि शिक्षकों के मानदेय (Chhattisgarh Guest Teacher Honorarium…

Bagbahara Fire
Bagbahara Fire : बागबाहरा में टायर दुकान से उठने लगा धुआं, आग की लपटों ने बढ़ाई लोगों की चिंता

शुक्रवार शाम नगर के व्यस्त इलाके में अचानक…

Bhilai Worker Death
Bhilai Worker Death : पुरानी भिलाई में काम के दौरान भारी लोहे की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक इकाई…

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर
Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?