CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maharashtra: महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाए जाने पर भड़की कांग्रेस, ‘ये लादकर आप…’

Maharashtra: महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाए जाने पर भड़की कांग्रेस, ‘ये लादकर आप…’

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 17 अप्रैल 2025 :

Vijay Wadettiwar On Hindi Language: महाराष्ट्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को लागू करने की योजना बना ली गई है. इसके तहत मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में क्लास 1 से 5 तक हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा. अब इसे लेकर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मराठी भाषा का अपना महत्व है, हिंदी को थोपा नहीं जाना चाहिए.

महाराष्ट्र में क्लास 1-5 के लिए हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाए जाने पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, ”संविधान में लिखा है कि स्टेट को अपनी मातृभाषा को आगे रखने का अधिकार है. सेकंड वैकल्पिक भाषा जो व्यवहार में होती है, देश-प्रदेश के लिए होती है वो अंग्रेजी होती है. मेरा कहना है कि हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा के रूप में लादने की आवश्यकता नहीं है. ये लादकर आप मराठी का महत्व कम नहीं करो, ये ऑप्शनल रखो.”

मराठी भाषा का अलग महत्व है- विजय वडेट्टीवार

उन्होंने आगे कहा, ”ऑप्शनल रखने के लिए किसी का विरोध होने का सवाल नहीं है. लेकिन उसे जबरदस्ती थोपा जाए तो ये गलत होगा. यहां मराठी भाषा का एक अलग महत्व है, इसका अलग मान और स्वाभिमान भी है. सभी को मालूम है कि मराठी भाषा का क्या महत्व है, इतिहास भी इसका गवाह है. औरंगजेब से लड़े थे, वो कौन लड़े थे, विदेशी आक्रमण के विरोध में कौन लड़े थे. वो सबका इतिहास सामने है. सवाल इतना है कि हिंदी को ऑप्शनल रखो, उसे महाराष्ट्र में जबरदस्ती लागू करने की जरूरत नहीं है.

विजय वडेट्टीवार का पीएम मोदी और शाह पर तंज

विजय वडेट्टीवार ने ये भी कहा, ”पीएम नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी रेगुलर अगर हिंदी भाषा बोलते हैं तो सभी को यही बोलना चाहिए, ये तो गलत है न. ये ठीक नहीं है. अगर वे महाराष्ट्र आना चाहते हैं तो उन्हें मराठी भी सीखनी चाहिए, तो हमको अच्छा लगेगा कि हमारे प्रधानमंत्री मराठी में बात करते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव 16 भाषाएं बोलते थे. हमारे मनमोहन सिंह 11 भाषाएं जानते थे. तो किसी के ऊपर भाषा मत थोपो और अगर थोपोगे तो मराठी संस्कृति, विचार का नुकसान होगा.”

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

उधर, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम नई शिक्षा नीति को पहले से लागू कर रहे हैं, ये कोई नया नोटिफिकेशन नहीं है. हमारा प्रयास है कि सबको मराठी भी आनी चाहिए और साथ-साथ देश की अन्य भाषा भी आनी चाहिए. मुझे लगता है कि यह केंद्र सरकार के विचार को साकार करने के लिए किया जा रहा है कि पूरे देश में एक संपर्क भाषा होनी चाहिए. हमने पहले तय किया है कि मराठी यहां अनिवार्य होगी, लेकिन इसके साथ ही, हर कोई अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाएं सीख सकता है.”

Chhattisgarh Budget Session 2047 Vision: अभिभाषण में ‘Viksit Chhattisgarh 2047 Vision’ की रोडमैप, बस्तर-नक्सल नीति पर साफ संदेश
बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के ब्लड सेंटर को मिली NABH मान्यता
क्या शादी के 32 साल के बाद बराक ओबामा लेने जा रहे हैं तलाक? पत्नी मिशेल का बयान आया सामने
Draft Voter List : चार राज्यों में आज सामने आएगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट, SIR अभियान का पहला नतीजा
Bihar Election Congress Strategy : बिहार चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : बारिश से बदले हालात, बालोद में धंसा खेत तो सारंगढ़ का माड़ोसिल्ली झरना हुआ लबालब

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून (Chhattisgarh…

Bridge Crack
Bridge Crack : लोकार्पण के 15 दिन बाद ही ओवरब्रिज में 70 फीट लंबी दरार, पहली बारिश में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले…

Bus Delivery
Bus Delivery : चलती बस में गूंजी नवजात की किलकारी, कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सीजी भास्कर, 07 जुलाई  : कोरबा से पटना जा…

Raipur Waterlogging
Raipur Waterlogging : पहली बारिश में डूबा शहर, 9 घंटे की बैठक के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : मानसून की पहली बारिश…

India Squad
India Squad : जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाड़ियों को मिला मौका, रिंकू-मयंक की वापसी

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?