CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मासूम की जान लेने वाला 12 घंटे में रिहा: ड्राइविंग सीखते वक्त स्कॉर्पियो से कुचला, थाने के बाहर परिजनों का प्रदर्शन…

मासूम की जान लेने वाला 12 घंटे में रिहा: ड्राइविंग सीखते वक्त स्कॉर्पियो से कुचला, थाने के बाहर परिजनों का प्रदर्शन…

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल |

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गुरुवार को एक युवक ने 8 साल की बच्ची पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी थी जिससे मासूम का मौत हो गई थी, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था लेकिन उसी रात पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना वाले दिन ही करीब 12 घंटे बाद ही आरोपी आयुष पैकरा (23) को रिहा किए जाने को लेकर परिजनों ने शुक्रवार सुबह थाने का घेराव कर दिया। गेट के सामने बच्ची का शव रख कर प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गेट और दीवार के बीच फस गई थी मासूम

बैकुंठपुर के प्रेमाबाग कॉलोनी में आयुष पैकरा स्कॉर्पियो में ड्राइविंग सीख रहा था तभी रफ्तार तेज होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और शासकीय आवास के क्वार्टर की बाउंडरी को टक्कर मार दी। उसी वक्त 8 साल की हिमांशी वहां खेल रही थी वह गेट और दीवार के बीच दब गई।

परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन को आयुष पैकरा चला रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

गैर इरादतन हत्या की धारा लगाने की मांग

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह प्रेमाबाग कॉलोनी के सैकड़ों लोग सिटी कोतवाली पहुंचे। वे बच्ची के शव के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पर गैर इरादतन हत्या की धारा लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दिया आश्वासन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीओपी राजेश साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और एफआईआर में दर्ज धाराओं की जानकारी दी। एसडीओपी राजेश साहू ने निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया। पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे
‘मुझे आपसे डर नहीं लगता’ वंदे भारत ट्रेन में पीएम मोदी से बोली बच्ची, जानें कैसा था प्रधानमंत्री का रिएक्शन?
BCCI का ऐलान, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, न्यूट्रल वैन्यू पर होंगे भारत के मैच
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 25 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, रायपुर के 6 अफसरों को भी मिली तरक्की
Molestation Case Chhattisgarh : बिलासपुर में युवती से बीच सड़क मारपीट, एक्टिवा सवार मनचलों की दरिंदगी, पहले भी कर चुके हैं पीछा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?