CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मालदा पहुंचे बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से राहत कैंप में करेंगे मुलाकात

मालदा पहुंचे बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से राहत कैंप में करेंगे मुलाकात

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल।‌ CV Ananda Bose Visit Malda: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुरोध को दरकिनार करते हुए मालदा पहुंचे।

राज्यपाल यहां मुर्शिदाबाद हिंसा से भागे पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा, “मैं पीड़ितों से मिलने और क्षेत्र से प्राप्त रिपोर्टों की पुष्टि करने के लिए वहां जा रहा हूं। मैं अस्पतालों, पीड़ितों के आवासों और राहत शिविरों में जाऊंगा। केंद्रीय बल और राज्य पुलिस वहां एक साथ हैं और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।”

शिविरों में रह रहे लोगों से मिलेंगे राज्यपाल

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि वे शिविरों में रह रहे लोगों की शिकायतें सुनेंगे, उनके जरूरतों को समझेंगे और फिर उचित कार्रवाई करेंगे।

राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राज्यपाल व्यक्तिगत रूप से स्थिति का आंकलन करने के लिए मुर्शिदाबाद की अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं।

जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे स्थानीय लोग

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 11 और 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर में हिंसा भड़क उठी, जिसमें तीनो लोगों की जान चली गई। कई स्थानीय निवासी अपनी जान बचाने के लिए अपने घर छोड़कर भाग गए और उन्होंने पड़ोसी मालदा जिले में बनाए गए शिविरों में शरण ली।

मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित इलाकों में राज्य पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है, जहां से अब तक 274 लोगों को तोड़फोड़ और दंगे में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा के बाद की स्थिति की जांच के लिए एक टीम मालदा जिले में भेजी।

CM ममता ने मुर्शिदाबाद दौरा स्थगित करने की अपील की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (17 अप्रैल 2025) को राज्यपाल सीवी आनंद बोस से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित करने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा था, “मैं राज्यपाल से कुछ और दिन प्रतीक्षा करने की अपील करूंगी क्योंकि विश्वास बहाली के उपाय किए जा रहे हैं।” हालांकि राज्यपाल ने कहा कि वह निश्चित रूप से मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे।

NH-130 Road Accident : 3 ट्रेलर और कार की जोरदार टक्कर, 4 घायल, 2 की हालत गंभीर
प्रयागराज महाकुंभ से देर रात लौट रही तेज रफ्तार कार टैंकर में जा घुसी, पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत
ड्यूटी कर नेहरू नगर घर लौट रहे हेड कांस्टेबल के सीने में अचानक उठा दर्द तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
राज्यपाल और कृषि मंत्री के हाथों भिलाई शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले 3 हजार से अधिक स्वच्छता वीरों का होगा सम्मान, कला मंदिर में सोमवार को विधायक रिकेश सेन का एक और बड़ा प्रयास
Road Accident Case : रफ्तार का तांडव, सहायक आयुक्त की सास और युवक की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor : थानों में बदबू फैला रही 45 लाख की जब्त शराब नष्ट, हुआ विधिवत निस्तारण

दुर्ग जिले के विभिन्न थानों और चौकी क्षेत्रों…

TRIFED Empanelment
TRIFED Empanelment : धमतरी में जनजातीय कारीगरों के लिए बड़ा मौका, 21 अगस्त को लगेगा विशेष मेला, देश-विदेश के बाजार से जुड़ने का मिलेगा अवसर

धमतरी के जनजातीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और…

Chhattisgarh Hockey League : खेल मंत्री साव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी हाकी लीग
Chhattisgarh Hockey League : खेल मंत्री साव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी हाकी लीग

कामनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव…

Gariaband News
Gariaband News : गरियाबंद में प्रभारी मंत्री की सख्त चेतावनी, पीएम आवास में वसूली और अवैध रेत कारोबार पर कड़ा एक्शन

गरियाबंद में सोमवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा…

Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार
Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती  (Sant…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?