CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rcb Vs Pvs : आज चिन्नास्वामी में होगी बेंगलुरु और पंजाब की भिड़ंत, सीजन में पहली बार आमने-सामने

Rcb Vs Pvs : आज चिन्नास्वामी में होगी बेंगलुरु और पंजाब की भिड़ंत, सीजन में पहली बार आमने-सामने

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share
Rcb Vs Pvs
Rcb Vs Pvs

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल : आईपीएल 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला पंजाब किंग्स (Rcb Vs Pvs) के साथ होगा। मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में यह पहली बार होगा जब पंजाब और बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी।

इससे पहले पिछले सीजन में दोनों टीमें बेंगलुरु में ही भिड़ी थीं, जिसमें आरसीबी को 4 विकेट से जीत मिली थी। बता दें कि पंजाब चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले 8 मैच हार चुकी है। वह आखिरी बार साल 2017 में जीती थी।

दोनों टीमों के इस सीजन में अभी तक के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों ने ही 6-6 मैच खेले हैं। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली बेंगलुरु ने इन 6 मैचों में से 4 मैच जीते हैं जबकि दो हारे हैं। इसी तरह पंजाब ने भी अपने 6 मैचों में 4 जीते और 2 हारे हैं।

हेड टू हेड पंजाब आगे (Rcb Vs Pvs)

पंजाब और बेंगलुरु के बीच अब तक 33 आईपीएल मैच हुए हैं, जिनमें से 16 में बेंगलुरु जबकि 17 में पंजाब जीती है। इस तरह हेड टू हेड में पंजाब बेंगलुरु पर भारी है। वहीं, बात करें आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी की तो यहां मेजबान का पलड़ा भारी है। यहां खेले गए 13 मुकाबलों में से 8 में बेंगलुरु और 5 में पंजाब जीती है।

पिच रिपोर्ट और वेदर (Rcb Vs Pvs)

चिन्नास्वामी की पिच बैटिंग फ्रैंडली मानी जाती है। यहां बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं और हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर अब तक 97 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 41 जबकि टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 52 मैच जीते हैं। वहीं, 4 का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया है। इस मैदान के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करने का फैसला ले सकती है।

वहीं बारिश इस मैदान में खलल डाल सकती है। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक यहां शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। आज के दिन यहां का तापमान 22 से 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हवा 11 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 (Rcb Vs Pvs)

पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, जैवियर बार्टलेट, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटीकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे पंचायत और निकाय के चुनाव, IAS ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सरकार से की सिफारिश
जिला कसडोल विधानसभा के ग्राम घिरघोल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल ने आज दिनांक 28 मार्च
बागपत में पुलिस कांस्टेबल ने युवक को सड़क पर पीटा….
तुर्किए हो या चीन-पाकिस्तान, भारत ने बनाया दुनिया के सभी ड्रोनों का काल ‘भार्गवास्त्र’; देखें सफल परीक्षण की झलक
महिला एम्स में भर्ती, पति ने लगाई मदद की गुहार, विधायक रिकेश सेन ने सौंपा 50 हजार का चेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?