CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar: ‘लो, तुम्हारा बच्चा मर गया’ मासूम के सिर में कील ठोककर की हत्या और मां की गोद में थमा दी लाश

Bihar: ‘लो, तुम्हारा बच्चा मर गया’ मासूम के सिर में कील ठोककर की हत्या और मां की गोद में थमा दी लाश

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

बिहार , 19 अप्रैल 2025 :

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर एक पांच साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने मासूम के शव को उसकी मां की गोद में देते हुए कहा कि ‘लो, तुम्हारा बच्चा मर गया है.’ घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बच्चे की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

दुकान पर बिस्किट लाने गया था बच्चा

पूरा मामला बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव के वार्ड नंबर-14 का है. मृतक बच्चे के परिजनों के अनुसार गोलू घर से 10 रुपये लेकर पास की दुकान से बिस्किट खरीदने गया था. इस दौरान पड़ोसी बालकृष्ण सिंह के परिवार वालों ने उसे अपने घर से खींच लिया और किसी नुकीली चीज से उसकी हत्या कर दी. घटना से आक्रोशित लोगों ने चकबल्ली गांव की सड़क को जाम कर हंगामा किया. हत्या और जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया.

जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा है विवाद

मृतक बच्चे के परिजनों का कहना है कि बालकृष्ण सिंह के परिवार के साथ 2 कट्ठा और 15 धूर जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है. इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. आरोपी अक्सर धमकियां देते थे कि तुम्हारे बेटे को मार देंगे. मृतक की मां रिंकू देवी का आरोप है कि गोलू घर से 10 रुपये लेकर बिस्किट खरीदने गया था, थोड़ी देर बाद बालकृष्ण सिंह के परिवार की महिला गोलू की लाश को गोद में लेकर आई और उसकी गोद में देते हुए बोली कि ‘तुम्हारा बेटा मर गया है.’

मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने गोलू के सिर में कील ठोंककर उसकी हत्या की है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

Cooperative Inspector Bribe Case : संविदा नियुक्ति के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 40 हजार लेते सहकारी निरीक्षक ACB के हत्थे चढ़ा
Bilaspur Beat Policing System Restarted: शहर से गांव तक तीन शिफ्ट में पुलिस की सख्त निगरानी
अमीषा पटेल का बड़ा बयान: ‘सैयारा’ और ‘कहो ना… प्यार है’ की तुलना पर बोलीं- हमारी फिल्म एक बेंचमार्क है!”
हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी जोरों पर, जवानों ने हिमखंड काटकर बनाया रास्ता
Ranbir Kapoor e-cigarette controversy: आर्यन खान की सीरीज The Bads of Bollywood के सीन पर मचा बवाल, मुंबई पुलिस को FIR दर्ज करने के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?