CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जन सहयोग से संग्रहित 95 क्विंटल से अधिक अन्न से बनेगा श्रीरामनवमी का महाप्रसाद

जन सहयोग से संग्रहित 95 क्विंटल से अधिक अन्न से बनेगा श्रीरामनवमी का महाप्रसाद

By @Admin
29/03/2023
Share

Jay Ram

श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा निरंतर 38वें वर्ष श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन 30 को

  1. श्रीराम मंदिर की भव्य लाइव पेंटिंग, आकर्षक स्वचलित झांकियां एवं लाइट एण्ड साउण्ड शो होंगे आकर्षण का केंद्र
  2. पाटेश्वर धाम के संत श्री श्री 1008 बाबा रामबालक दास जी करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित
  • WordPress

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा निरंतर 38वें वर्ष, 30 मार्च को श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में जन सहयोग से संग्रहित लगभग 95 क्विंटल से अधिक अन्न से बनाये जाने वाले महाप्रसाद की तैयारी भी शुरू की जा चुकी है। वहीं कार्यक्रम में इस बार श्रद्धालुओं के लिए ऑल इंडिया प्लेटिनम आर्टिस्ट अवार्डी प्रमोद साहू द्वारा श्रीराम मंदिर की भव्य लाइव पेंटिंग, आकर्षक स्वचलित झांकियां एवं लाइट एण्ड साउण्ड शो मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाटेश्वर धाम के संत श्री श्री 1008 बालकदास महाराज विशाल धर्मसभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं अध्यक्षता समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय करेंगे।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंतर 38 वर्षों से जारी यह भव्य आयोजन इस वर्ष हम सभी के लिए खास है। जिस श्रीराम मंदिर निर्माण के स्वप्न के साथ इस समिति की नींव रखी गई थी वह आज साकार हो गया है। इस गौरवशाली क्षण में समस्त भिलाईवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति द्वारा श्रीरामनवमी के लिए महाप्रसाद के लिए जनसहयोग से 95 क्विंटल से अधिक अन्न संग्रहित किया गया। इस महाप्रसाद की तैयारी आज से सभास्थल में शुरू की जा चुकी है। उन्होंने विगत 16 मार्च से अब तक जिले के विभिन्न निकाय क्षेत्रों के 213 वार्डों एवं 7 गांव से अन्न संग्रहण किया जा चुका है, जिसमें अब तक 92 क्विंटल से अधिक अन्न संग्रहित किया गया है।

श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र श्रीराम मंदिर की भव्य लाइव पेंटिंग होगी, जिसमें अंचल के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रमोद साहू, श्रीराम मंदिर का सजीव चित्रण मंच पर करेंगे। वहीं प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षक स्वचलित झांकियां एवं लाइट एण्ड साउण्ड शो भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वहीं इस वर्ष 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्री हनुमान चालीसा का पाठ बी सभास्थल पर किया जायेगा।  इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी।

हर घर से संग्रहित हुआ अन्न
श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए श्रीरामनवमी के इस महाप्रसाद के लिए भिलाई एवं आसपास के सभी क्षेत्रों के हर घर से अन्न संग्रहित किया गया है। इसमें जिले के विभिन्न निकाय क्षेत्रों के 213 से अधिक वार्ड एवं 7 गांव से 95 क्विंटल से अधिक अन्न संग्रहित किया गया है। इस अभियान अमजनों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अपनी सहभागिता दी है। वहीं सभास्थल पर इस दिव्य महाप्रसाद को बनाने की तैयारियां भी शुरू हो गई है।

1150 से अधिक मठ-मंदिरों की शोभायात्राएं होंगी शामिल

श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आयोजन में 1150 से अधिक मठ-मंदिरों की लघु शोभायात्रा भाग ले रही है जो श्री गणेश मंच, दुर्गा मंच, जैतखाम, गुरूद्वारा से निकलेंगी। जिनमें कुम्हारी, चरोदा, भिलाई तीन, हथखोज, पथरीया तथा डबरापारा सहित संपूर्ण खुर्सीपार की बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा एवं जामुल, ढौर, नवातरिया, खेरधा ढांचा भवन, कैलाश नगर, कुरूद, घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड, फौजीनगर छावनी, नन्दनी रोड, श्रमिक नगर, शंकर नगर, शांति पारा, बैकुण्ठ धाम, मछली मार्केट, सुभाष नगर, वार्ड-39 की भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा शामिल हैं। इसी तरह ननकट्टी, कचान्दूर, करंजा, बासीन, समोदा, भटगाँव, गनियारी, नगपुरा, मालूद, चिखली, खपरी, बेलोदी, जेवरा-सिरसा सहित कोहका जुनवानी, मॉडल टाउन, नेहरू नगर, कोसानाला, कृष्णानगर, वैशालीनगर, रामनगर, रावणभाठा सुपेला की मां बम्लेश्वरी शोभायात्रा एवं  कोकडी, कोडिया, हनोद, खम्हरिया, धनोद, जोरातराई, डुन्डेरा, पतोरा, उतई, नेवई बस्ती, मरोदा स्टेशन, महुवारी, मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, प्रगति नगर, रूआबांधा बस्ती, रूआबांधा सेक्टर, एच.एस.सी.एल कालोनी, हुड़को, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-8, सेक्टर-7, सेक्टर-6, सेक्टर-5 से सेक्टर-1 तक की मां दंतेश्वरी शोभायात्रा पावर हाऊस रामलीला मैदान शाम 07ः30 बजे आयेगी। जहाँ झांकियों का प्रदर्शन, अखाडे, पंथीनाचा, राउत नाचा, भजन संध्या तथा धर्म सभा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

    • WordPress
    अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह केम्बो की हालत स्थिर, ICU में भर्ती
    प्रथम पुण्यतिथि पर विधायक रिकेश पहुंचे स्व. विद्यारतन भसीन के निवास, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, कहा- “भिलाई को संवारने विद्यारतनजी का अभिन्न योगदान”
    अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार 🔵 राजगुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक 🟣 युवराज गुरु सौरभ साहेब भी रहे उपस्थित
    Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
    Chhattisgarh: बिलासपुर में नशे में धुत चौकीदार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, भड़की मालकिन ने बीच सड़क कर दी पिटाई
    Share This Article
    Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

    ताजा खबरें

    JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
    JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

    21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

    Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
    Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

    Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
    Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

    झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

    Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
    Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

    झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

    Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
    Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

    रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    क्विक लिंक्स
    • ट्रेंडिंग
    • देश-दुनिया
    • राज्य
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • धर्म
    • शिक्षा
    • अन्य

    हमारे बारे में

    मुख्य संपादक : डी. सोनी

    संपर्क नंबर : +91 8839209556

    ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

    © Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?