CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घर से निकली बारात, बीच रास्ते दूल्हा फरार, फिर मालगाड़ी के सामने खड़े होकर किया सुसाइड

घर से निकली बारात, बीच रास्ते दूल्हा फरार, फिर मालगाड़ी के सामने खड़े होकर किया सुसाइड

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल। एक दिल दहला देने वाली घटना अमेठी से सामने आई है। जहां बारात जा रहा दूल्हा अचानक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया. काफी देर तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन दूल्हा परिजनों को फोन पर गुमराह करता रहा। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि दूल्हे ने ट्रेन के आगे खड़े होकर कर आत्महत्या कर ली।

Contents
  • दूल्हे ने मालगाड़ी के सामने खड़े होकर दी जान
  • दूल्हे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बारात रायबरेली से मऊ जिले के घोसी जा रही थी। फिलहाल आत्महत्या की वजह क्या रही? ये सामने नहीं आ पाया है।

दूल्हे ने मालगाड़ी के सामने खड़े होकर दी जान

दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास का है।‌ बीती शाम रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र स्थित सूची चौराहे से रवि कुमार पुत्र राम किशोर यादव उम्र 30 वर्ष जिसकी बारात मऊ जिले के घोसी जा रही थी।

बारात बीती शाम गौरीगंज कस्बे के सैठा चौराहे के पास पहुंची ही थी कि दूल्हा गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। काफी देर तक परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन दूल्हा उन्हें अलग अलग जगह बता कर गुमराह करता रहा।

इसी बीच प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेन पर सवार होकर दूल्हा बनी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और उतर गया। कुछ देर बाद प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने खड़ा हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोको पायलट ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। पॉइंट मैन चंदन कुमार द्वारा गौरीगंज रेलवे स्टेशन को दी गई। जिसके बाद स्टेशन मास्टर संजय ने मेमो देते हुए गौरीगंज कोतवाली को घटना की जानकारी दी।

दूल्हे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी। घटना किलोमीटर नंबर 957/18-957/20 के बीच हुई।

दूल्हे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आत्महत्या की वजह क्या रही ? यह अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रवि की शादी मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के नवापुर गांव के रहने वाले आनंद यादव पुत्र स्व. विक्रम यादव की बहन से होने वाली थी।

शिवनाथ एक्सप्रेस में 55 लाख की चोरी: राजनांदगांव से दुर्ग के बीच चलती ट्रेन में महिला का जेवर और कैश से भरा बैग गायब
H-1B Visa Shock : ट्रंप की नीतियों से अमेरिका पर मंडराया संकट, कहीं ‘MAGA’ मुहावरा उल्टा न पड़ जाए भारी
ग्रेटर नोएडा में IPL सट्टे का इंटरनेशनल गैंग ध्वस्त! दुबई-थाईलैंड से होता था ऑपरेट, 8 सटोरी गिरफ्तार
Google Doodle New Year 2026 : जश्न, रंग और यादें—पार्टी थीम में गूगल ने किया नए साल का स्वागत
CG News 🛑 पत्नी से प्रताड़ित बेटे ने मां को किया विडियो कॉल और फिर उठा लिया आत्मघाती कदम 🛑 सुसाइड से पहले रोते हुए सुनाई आपबीती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण
Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण

महिला कबड्डी में भारत की जीत (Asian Games…

Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी
Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी

भिलाई में भारतीय ज्ञान परम्परा (Indian Knowledge Tradition)…

Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद
Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद

बाढ़ का अलर्ट (Baloda Bazar Flood Alert) देखते…

Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू
Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू

लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने…

Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक
Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक

दुर्ग पुलिस प्रशासन ने अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?