CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज ठाकरे के साथ आने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरी तरफ से…’

राज ठाकरे के साथ आने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरी तरफ से…’

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 19 अप्रैल 2025 :

Uddhav Thackeray On Raj Thackeray: महाराष्ट्र की सियासत में दो भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे क्या साथ आएंगे? ये सवाल शनिवार (19 अप्रैल) को उस समय खड़ा हुआ जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र हित में साथ आने की बात कही.

इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे ने कहा कि चलिए मेरी तरफ से कोई झगड़ा नहीं था, जो था वो भूल गए. लेकिन क्या आप (राज ठाकरे) बीजेपी के साथ आएंगे या राज्य का हित देखेंगे.

…तो केंद्र में उनकी सरकार नहीं होती- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा, ”मेरा तो मानना ऐसा है कि मराठी मानुस के लिए महाराष्ट्र के हित के लिए यह छोटे मोटे झगड़ को बाजू में रखने को मैं भी तैयार हूं. सभी मराठी मानुस को महाराष्ट्र के लिए साथ आने की गुजारिश करता हूं, लेकिन मेरी एक शिकायत है, जब हम लोकसभा के समय कह रहे थे कि महाराष्ट्र का उद्योग गुजरात लेकर जाया जा रहा है, उसी वक्त विरोध किए होते तो केंद्र में सरकार वहां नहीं होती.”

उन्होंने कहा, ”महाराष्ट्र के हित की सरकार हम केंद्र में स्थापित करते और राज्य में भी महाराष्ट्र के विचार करने वाली सरकार होती, लेकिन उस वक्त समर्थन दिया गया, फिर विरोध किया गया और फिर गठजोड़ करने का…ऐसा नहीं चलेगा.”

उद्धव ठाकरे ने रखी शर्त

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष ने कहा, ”महाराष्ट्र के हित के बीच में जो भी कोई आएगा, मैं उसके घर नहीं जाऊंगा, घर नहीं बुलाऊंगा, उसका स्वागत नहीं करूंगा, उसके साथ नहीं बैठूंगा…पहले यह तय कीजिए और फिर महाराष्ट्र के हित की बात कीजिये.”

उद्धव ठाकरे ने कहा, ”हमारे बीच, मेरी तरफ से कोई झगड़ा नहीं है, चलिए मिटा देता हूं, लेकिन पहले यह तय कीजिए कि बीजेपी के साथ जाना है कि शिवसेना के साथ, यानी मेरे साथ, गद्दार सेना के साथ नहीं. तय कीजिए किसके साथ जाकर महाराष्ट्र और हिंदुत्व का हित होने वाला है. बीजेपी के साथ या मेरे साथ.”

उन्होंने कहा, ”बाकी क्या करना है, समर्थन करना है, विरोध करना है, बिना शर्त समर्थन करना है, मुझे कुछ नहीं कहना. लेकिन मेरी एक ही शर्त है महाराष्ट्र का हित. बाकी किसी और के लिए समर्थन-प्रचार नहीं करेंगे, यह छत्रपत्ति शिवजी महाराज के सामने शपथ लीजिए.”

राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर क्या कहा?

अभिनेता महेश मांजरेकर ने पॉडकास्ट में राज ठाकरे से सवाल किया, ”क्या आप भी शिवसेना के साथ जा सकते हैं?”

इसपर एमएनएस प्रमुख ने कहा, महाराष्ट्र हित के सामने, हमारे झगड़े, हमारी बातें छोटी होती हैं, महाराष्ट्र बहुत बड़ा है. ये झगड़े और विवाद महाराष्ट्र और मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए बहुत महंगे हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता, एक साथ आने और एक साथ रहने में कोई कठिनाई है. इसलिए मुझे नहीं लगता है कि एक साथ आने और एक साथ रहने में कोई कठिनाई है.”

राज ठाकरे ने कहा, ”विषय केवल इच्छा का है, यह केवल मेरी इच्छा का मामला नहीं है और यह मेरे स्वार्थ का मामला भी नहीं है. मुझे लगता है कि बड़ी तस्वीर देखना महत्वपूर्ण है. महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों के मराठी लोगों को एक साथ आकर एक पार्टी बनानी चाहिए.”

बीएमसी चुनाव चुनाव से पहले बयान

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) चुनाव से पहले राज ठाकरे का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है. देखना दिलचस्प होगा कि इन बयानों से दोनों भाईयों में दूरी कितनी कम होती है.

राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे से नाराजगी के बाद शिवसेना से अलग होकर 2006 में एमएनएस का गठन किया था. हाल के चुनावों में राज ठाकरे को कोई सफलता नहीं मिली है. ऐसे में बीएमसी से उन्हें काफी उम्मीद है.

Cricket Break 🛑 कप्तान रोहित शर्मा पर बड़ा हमला 🛑 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय खिलाड़ी ने कहा “उनको नहीं खेलना चाहिए, वो बेहोश हो जाएंगे”
दो बीवियां, तीन बच्चे और तीसरी दुल्हन की एंट्री, दूल्हे का तिकड़म, शादी भी की और…
Bihar Election 2025 : महागठबंधन ने खेला बड़ा दांव — तेजस्वी बने CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM
Republic Day Bastar Villages: बस्तर के 41 गांवों में पहली बार लहराएगा तिरंगा, गणतंत्र दिवस बनेगा नई शुरुआत का प्रतीक
Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?