CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देश में बढ़ते हिंदू-मुस्लिम विभाजन का नतीजा है पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा- बोले फारूक अब्दुल्ला

देश में बढ़ते हिंदू-मुस्लिम विभाजन का नतीजा है पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा- बोले फारूक अब्दुल्ला

By Newsdesk Admin
20/04/2025
Share

सीजी भास्कर 20 अप्रैल वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. बीजेपी इस मुद्दे को लेकर राज्य की ममता सरकार पर लगातार हमला कर रही है. इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जान-बूझकर हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत पैदा की जा रही है जिसकी वजह से अब यह नफरत हिंसा में बदल रही है. उन्होने कहा कि ‘खतरा पाकिस्तान या चीन से नहीं बल्कि देश के अंदर उन लोगों से है जो धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं.

रविवार (20 अप्रैल) को जम्मू के मढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सांप्रदायिक नफरत देश को कमजोर कर रही है और पश्चिम बंगाल में हाल की हिंसा देश में बढ़ते हिंदू-मुस्लिम विभाजन का प्रत्यक्ष परिणाम है. वहां बुलडोजर चलाए गए, मस्जिदें गिरा दी गईं, स्कूलों को तबाह कर दिया गया, मुसलमानों के घर ढहा दिए गए. उन्होंने सवाल किया कि इन लोगों का क्या गुनाह था.‘धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों से है खतरा…’फारूक अब्दुल्ला कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाई, लेकिन रोक के बाद भी कार्रवाई की गई. अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या कानून सिर्फ हमारे लिए अलग है और उनके लिए अलग है. उन्होंने लोगों से एकजुट होने और एकता दिखाने का आग्रह किया और कहा कि ‘

खतरा पाकिस्तान या चीन से नहीं बल्कि देश के अंदर उन लोगों से है जो धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैंसीएम ममता ने की शांति बनाए रखने अपीलवहीं बीते शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक किए गए एक ओपन लेटर के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने अपील की, साथ ही यह भी आरोप लगाया कि ‘ये ताकतें’ (बीजेपी और आरएसएस) उकसावे पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल विभाजनकारी राजनीति खेलने के लिए कर रही हैं.मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में 3 लोगों की मौतदरअसल वक्फ संशोधन कानून को लेकर राज्य के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. उपद्रवियों ने बड़ी संख्या में घरों में आग लगा दी. हिंसा की चपेट में आए कई लोग बेघर भी हो गए थे. हिंसा की वजह से राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर लगातार हमले किए जा रहे हैं.

भूतड़ी अमावस्या : बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए स्नान, MP के घाटों पर उमड़ी भीड़, कहीं कपड़े-जूते छोड़ने की परंपरा, तो कहीं तलवार से पूजा
एआर रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें क्या हुआ
🔵 भिलाई MLA देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें 🛑 निर्वाचन शून्य करने की मांग वाली प्रेम प्रकाश याचिका हाई कोर्ट में हुई स्वीकृत 🟢 31 को होगी सुनवाई
Gajraj suffering from heat : सूंड से खुद पर डाला पानी, वीडियो वायरल
भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ESIC अस्पताल के पास विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

रायपुर के रावाभाठा के हृदयलाल चौक पर स्थि…

Awas Plus 2.0
Awas Plus 2.0 : 268 परिवारों के नाम पढ़े गए ग्राम सभा में, अब जांच के बाद तय होगा किसे मिलेगा पक्के घर का लाभ

रिपोर्टर : ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 24…

Rajnandgaon Jain Samaj
Rajnandgaon Jain Samaj : राजनांदगांव जैन समाज की वरिष्ठ श्राविका सोनी बाई भंसाली का निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

सीजी भास्कर, 24 जून। जैन समाज के लिए…

Railway Track Safety : पावर हाउस स्टेशन के पास ट्रैक में मिली गंभीर खामी, समय रहते सूचना मिलने से टला बड़ा हादसा, VIDEO

Railway Track Safety : भिलाई के पावर हाउस…

Hamar Lab : मुफ्त जांच की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, आखिर क्यों बंद होने लगीं सरकारी लैबें

सीजी भास्कर, 24 जून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?