CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मैं जल्द आ जाऊंगी, Love You खुश मुश…’ पूछताछ के बीच ज्योति मल्होत्रा का लेटर

‘मैं जल्द आ जाऊंगी, Love You खुश मुश…’ पूछताछ के बीच ज्योति मल्होत्रा का लेटर

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी है। इस बीच, हरियाणा पुलिस उसे कुछ देर के लिए हिसार स्थित उसके घर लेकर पहुंची थी। यहां वह परिजनों से तो नहीं मिली, लेकिन अपने कुछ कपड़े लेकर चली गई. उसके जाने के बाद पुलिस को कमरे में एक नोटबुक में लिखा एक पत्र मिला।

Contents
  • परिवार ने हटाईं ज्योति की तस्वीरें
  • डायरी में भी पाकिस्तान का जिक्र
  • वीडियो बनाना या कुछ और? पुलिस की पड़ताल में कश्मीर ट्रिप
  • टूटा मोबाइल बना अहम सुराग
  • लगातार पूछताछ, हर एंगल से हो रही जांच
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस लेटर की हैंडराइटिंग ज्योति से मेल खाती है, उसमें उसने लिखा है सविता को कहना फल ला दे। घर का ख्याल रखें। मैं जल्दी वापस आ जाऊंगी। इसके आलावा उसमें कुछ जरूरी दवाइयों का भी जिक्र किया गया है, जो घर में मंगवाने के लिए कहे गए हैं। 

पत्र के अंत में लिखा गया है- Love You Khush Mush, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि परिवार में उसे इसी नाम से पुकारा जाता था। वैसे पुलिस इस पत्र को भावनात्मक पहलू के साथ साथ एक संभावित कोड मैसेज के तौर पर भी जांच रही है।

परिवार ने हटाईं ज्योति की तस्वीरें

ज्योति की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने उसकी तस्वीरें कमरे से हटा दी हैं. उसके पिता ने घर में मौजूद सभी फोटोज को हटा दिया है।

पड़ोसियों और दोस्तों के अनुसार, वह हिसार में अक्सर कुछ दोस्तों से मिलने जाती थी, लेकिन उसके घर आने-जाने वालों की संख्या न के बराबर थी।

डायरी में भी पाकिस्तान का जिक्र

जांच के दौरान पुलिस को ज्योति की एक डायरी भी मिली है, जिसमें वह अक्सर अपनी यात्राओं और भावनाओं को दर्ज करती थी। डायरी के दस पन्नों में से आठ पन्ने अंग्रेजी में हैं, लेकिन तीन पेज हिंदी में हैं और उनमें पाकिस्तान का सीधा जिक्र किया गया है।

डायरी से पता चला कि ज्योति अक्सर रात एक बजे तक वीडियो एडिटिंग करती थी। वह वीडियो बनाकर यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करती थी। 

विदेश यात्राओं के दौरान भी डायरी उसके साथ होती थी। बाली (इंडोनेशिया) ट्रिप के बाद उसने लाखों रुपये खर्च होने का ज़िक्र एक वीडियो के साथ किया था।

वीडियो बनाना या कुछ और? पुलिस की पड़ताल में कश्मीर ट्रिप

पुलिस की पूछताछ में ज्योति की कश्मीर यात्राओं को लेकर कई सवाल उठे हैं. जांच एजेंसियां उसकी पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख और पैंगोंग झील की यात्राओं को लेकर गंभीरता से जांच कर रही हैं। इन सभी जगहों पर उसने कई वीडियोज शूट किए थे, जिनमें से कुछ सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए गए हैं।

पुलिस जांच रही है कि ये वीडियो अनजाने में बनाए गए थे या किसी निर्देश के तहत?

कहीं ये पाकिस्तान में बैठे किसी आतंकवादी संगठन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तो नहीं बनाए गए?

टूटा मोबाइल बना अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस को एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे जब्त कर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा को रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है। यह मोबाइल मामले में बड़ा सुराग साबित हो सकता है. अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और हरियाणा पुलिस संयुक्त रूप से गहन पूछताछ में जुटी हुई हैं।

लगातार पूछताछ, हर एंगल से हो रही जांच

ज्योति को अब तक महिला थाना, सिविल लाइन थाना और सीआई थाना ले जाकर भी पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसके हर ट्रिप, संपर्क, सोशल मीडिया चैट और मोबाइल डेटा को खंगाल रही हैं।

वहीं दूसरी ओर ज्योति की यूपी के अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के वीडियो यूट्यूब चैनल पर दिखने के बाद जांच एजेंसियों और सर्तक हो गई हैं। पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद उसके हर वीडियो को संदेह के दायरे से देखा जा रहा है।

ज्योति के यूट्यूब चैनल ‘TravelWithJo’ पर मौजूद वीडियोज में न केवल मंदिरों और धार्मिक स्थानों की भव्यता को कैद किया गया है, बल्कि इन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, और श्रद्धालुओं की गतिविधियों जैसी जानकारियों को भी विस्तार से दिखाया गया है।

यूपी पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इस बात का पता लगते ही यह जानने की कोशिश की जा रही है कि यूपी में वह किससे-किससे मिलती थी, इन धार्मिक स्थानों के वीडियो किस उद्देश्य से तैयार करती थी। खुफिया टीम के अधिकारी अब उसके पिछले विज़िट और रूटीन का डाटा खंगाल रहे हैं।

Midnight horror attack: कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर
Room No.11 Odisha Assembly: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यादों से जुड़ा एक कमरा, जिसकी दीवारों ने देखा उनका सफर
Telecom Market Shift: अक्टूबर में BSNL की रफ्तार बढ़ी, जबकि Vi को दोबारा बड़ी गिरावट का सामना
Congress protests over petrol-diesel crisis : बढ़ती महंगाई के खिलाफ पेट्रोल पंप के सामने धरना
ट्रंप के टैरिफ अटैक से हिला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई
ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई

ईडी की छापेमारी (ED Raid Rajnandgaon)  की कार्रवाई…

Durg Auto Registration
Durg Auto Registration : ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, QR कोड से मिलेगी पहचान

Durg Auto Registration : पुलिस का कहना है…

Durg Fake Cigarette Case 
Durg Fake Cigarette Case : इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट का कारोबार पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Fake Cigarette Case :गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों…

Red Fort Attack
Red Fort Attack : लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा दावा, AQIS को बताया साजिश के पीछे

Red Fort Attack : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट…

धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में 5 दोषियों को उम्रकैद, फैसला सुनते ही भड़के परिजन; कोर्ट के बाहर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके

धमतरी में ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?