CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RJD नेता चंद्रशेखर सिंह के बिगड़े बोल, जीतन राम मांझी को कहा- ये पाखंडियों के बाप

RJD नेता चंद्रशेखर सिंह के बिगड़े बोल, जीतन राम मांझी को कहा- ये पाखंडियों के बाप

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

21 अप्रैल 2025 :

Chandrashekhar Singh News: आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने एक विवादित बयान दिया है. बीते रविवार (20 अप्रैल, 2024) को चंद्रशेखर सिंह मोतिहारी पहुंचे थे. सर्किट हाउस में वे जिले भर के पार्टी पदाधिकारियों से मिले. इसके बाद नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के छौड़ादानो प्रखंड के लतिहनवा गांव पहुंचे. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया. इस दौरान चंद्रशेखर सिंह ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हमला बोला.

चंद्रशेखर सिंह ने जीतन राम मांझी की तस्वीर को मंच से दिखाते हुए कहा, “अगर वो कहें कि हम भी अंबेडकर के दीवाने हैं तो समझिए नहीं… ये पाखंडियों का बाप है.” आगे चंद्रशेखर ने कहा, “इसलिए कहा जाता है कि जो कौम अपने पुरखों का इतिहास न जानता हो पुरखों का अपमान का बदला नहीं ले सकता है. इसलिए ये काम है हम अपने बच्चों को समझाएं कि तुम्हारे पुरखे आज भी अपमानित हैं. दस वर्ष पहले की बात है न…”

बता दें कि जीतन राम मांझी जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने यह कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री रहते हुए भी छुआछूत का शिकार होना पड़ा था. इसका एहसास उस समय हुआ जब एक मंदिर में पूजा करने के बाद लोगों ने मंदिर परिसर और मूर्ति को धो दिया. उस घर को भी धो दिया गया जहां वो कुछ वक्त के लिए ठहरे थे. इसी से जोड़कर चंद्रशेखर सिंह ने बयान दिया है.

कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों लोग

महुअवा थाना क्षेत्र के लतिहनवा गांव में रविवार को आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह को बुलाया गया था. नरकटिया विधायक सह पूर्व विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन हुआ.

ऐसा माना जाता है कि छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के महुआ थाना क्षेत्र में महादलित की संख्या अधिक है जिस कारण आरजेडी की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया था. आयोजन में आसपास के गांव से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. ये सभी महादलित समाज के लोग थे. कार्यक्रम में आरजेडी के प्रखंड स्तर के नेता भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में मांझी को लेकर जो बयान चंद्रशेखर सिंह ने दिया है उससे सियासत तेज हो सकती है.

India vs South Africa ODI: रायपुर में टीमों की एंट्री से पहले ही क्रिकेट फीवर चरम पर, प्रैक्टिस सेशन आज, सुरक्षा और टिकट दोनों पर हाई अलर्ट
India Global Growth Engine: IMF Chief Kristalina Georgieva ने कहा- ‘भारत बन रहा है दुनिया का ग्रोथ इंजन’
बकाएदारों पर कोई रहम नहीं, एक्शन मोड में नगर निगम; 10 प्रॉपर्टी सील
Pratima Bagri Controversy: भाई की गिरफ्तारी के बाद संगठन सख्त, राज्य मंत्री से मांगा गया औपचारिक जवाब
छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बनाने वाले भूपेश बघेल जांच के लिए तैयार रहें क्योंकि अब राहुल भी छुड़ा रहे पल्ला – रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?