CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देवेन्द्र सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे ठेकेदार…! लंबे अरसे से कर रहे 89000 करोड़ बकाए की मांग

देवेन्द्र सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे ठेकेदार…! लंबे अरसे से कर रहे 89000 करोड़ बकाए की मांग

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल। Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए काम के बिलों का भुगतान न होने पर प्रदेश के ठेकेदारों महायुति सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. महाराष्ट्र के नाराज ठेकेदारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है। ठेकेदारों का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के लिए किए गए कार्यों के 89 हजार करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया है।

महाराष्ट्र के ठेकेदारों के प्रतिनिधि निकाय ने मुंबई, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर स्थित हाईकोर्ट की पीठों में याचिका दायर करने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र ठेकेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंग भोसले ने ठाणे में बैठक के बाद कहा कि सरकार से हमारा बकाया भुगतान लगभग 89,000 करोड़ रुपये है, जबकि राज्य सरकार केवल 4,000 करोड़ रुपये जारी कर रही है। यही वजह है कि ठेकेदारों ने सरकार को अदालत में घसीटने का फैसला लिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र के ठेकेदार संघों की ओर से पिछले साल से ही बकाए की मांग की जा रही है। फरवरी में उन्होंने राज्य के शीर्ष नेताओं को एक पत्र लिखा था, जिसमें सभी चल रहे बुनियादी ढांचे के कामों को रोकने की चेतावनी दी गई थी।

जुलाई 2024 से कथित तौर पर विभिन्न विभागों से 89 हजार करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। राज्य भर में चरणबद्ध तरीके से काम रोकने के बावजूद ठेकेदारों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।

सबसे ज्यादा PWD विभाग का बकाया

ठेकेदारों के कुल 89 हजार करोड़ रुपये के बकाए में राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से 46,000 करोड़ रुपये, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के तहत जल जीवन मिशन से 18,000 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास विभाग से 8,600 करोड़ रुपये, सिंचाई विभाग से 19,700 करोड़ रुपये और डीपीडीसी, विधायक निधि और सांसद निधि के तहत किए गए कार्यों के लिए 1,700 करोड़ रुपये शामिल हैं.

बकाया राशि जारी न होने पर काम करना मुश्किल

महाराष्ट्र ठेकेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंग भोसले ने कहा, “मार्च में जारी किए गए 4,000 करोड़ रुपये कुल बकाया राशि का मात्र 5 प्रतिशत थे और ठेकेदारों के लिए इतनी कम राशि पर काम जारी रखना असंभव है।”

मिलिंग भोसले ने आगे कहा, "यदि बकाए बिल राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो कोई भी ठेकेदार काम नहीं कर पाएगा. इससे निश्चित रूप से राज्य में विकास कार्य ठप हो जाएंगे"

ठेकेदारों का आरोप है कि

इस मसले पर मुख्यमंत्री सहित कोई भी मंत्री बात करने को तैयार नहीं है. फरवरी में राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने कहा था कि उन्होंने बकाया राशि को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे ठेकेदारों के लिए जल्द से जल्द 10,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की है।

रायपुर स्विमिंग पूल में NIT छात्र की मौत, मामले की पीएम रिपोर्ट से कश्मकश से उठा पर्दा
India US Relations : ‘चीन का बढ़ रहा खतरा, US को भारत की बहुत ज्‍यादा जरूरत…!
Wadrafnagar Road Accident : वाड्रफनगर के पास दो बाइकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, युवक की मौत, महिला समेत तीन गंभीर
टाटा ग्रुप और सरकारी कंपनी में बड़ी डील, सेमीकंडक्टर को लेकर करने जा रहे ये काम
India Russia S-500 Deal: क्या S-400 के बाद भारत की अगली डील पक्की? चीन-पाकिस्तान पर बढ़ेगा दबाव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Krishak Unnati Yojana : धान छोड़ दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये प्रति एकड़, जानें क्या हैं नियम
Krishak Unnati Yojana : धान छोड़ दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये प्रति एकड़, जानें क्या हैं नियम

छत्तीसगढ़ में धान की खेती छोड़कर दूसरी फसल…

Chhattisgarh Cattle Death : कोदो की नरई चरने के बाद 40 गायें बीमार, 3 की मौत, इलाज में देरी पर ग्रामीणों का आक्रोश
Chhattisgarh Cattle Death : कोदो की नरई चरने के बाद 40 गायें बीमार, 3 की मौत, इलाज में देरी पर ग्रामीणों का आक्रोश

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कोदो की फसल…

Cyclone Arnab : चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश
Cyclone Arnab : चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) के असर…

Congress Special Train Booking Denied
Congress Special Train Booking Denied : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिल्ली दौरे पर संकट, स्पेशल ट्रेन देने से रेलवे का इनकार

Congress Special Train Booking Denied : वहीं, स्पेशल…

Revenue Department Transfer Order : छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, अधीक्षक से डाटा एंट्री ऑपरेटर तक के तबादले
Revenue Department Transfer Order : छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, अधीक्षक से डाटा एंट्री ऑपरेटर तक के तबादले

छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग (Revenue Department Transfer Order)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?