CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP Politics: अखिलेश यादव ने सेट कर दिया यूपी चुनाव 2027 का एजेंडा! बढ़ेंगी बीजेपी की मुश्किलें?

UP Politics: अखिलेश यादव ने सेट कर दिया यूपी चुनाव 2027 का एजेंडा! बढ़ेंगी बीजेपी की मुश्किलें?

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

22 अप्रैल 2025 :

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने की एक अहम लड़ाई होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है और उसका असली एजेंडा समाज में नफरत फैलाकर चुनाव जीतना है.

अखिलेश यादव सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी युवजन सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और नेताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक मेहनत करें और लोगों को जोड़ें ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके.

युवाओं को गुमराह कर रही सरकार : अखिलेश

बैठक में सपा के वरिष्ठ नेता किरनमय नंदा, राजेन्द्र चौधरी, संजय लाठर, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद और प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी भी मौजूद रहे.

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा का निजीकरण हो रहा है जिससे गरीब छात्रों के लिए पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है. फीसें बढ़ गई हैं और योग्य युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही. उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को ‘डिलीवरी बॉय’ बना दिया है.

उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण नहीं दिया गया, शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं और बेरोजगारी अपने चरम पर है. भाजपा-आरएसएस की साजिशों से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है.

सपा प्रमुख ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को भी बेहद खराब बताया. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है और कोई सुरक्षित नहीं है. उन्होंने आगरा की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि वहां खुलेआम तलवारें लहराई गईं और सरकार मूकदर्शक बनी रही.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सोशल मीडिया का इस्तेमाल समाजवादियों को बदनाम करने के लिए कर रही है और निर्दोष कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं.

अखिलेश यादव ने युवाओं से अपील की कि वे संयमित भाषा और व्यवहार के साथ भाजपा की साजिशों को उजागर करें. उन्होंने कहा कि पीडीए (पीड़ित, शोषित, वंचित और अपमानित) का मुकाबला एनडीए से है. पीडीए की सरकार में सबको सम्मान और बराबरी का हक मिलेगा.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव इन दिनों लगातार भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. आगामी लोकसभा चुनाव और फिर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और युवा कार्यकर्ताओं को खास जिम्मेदारी दी गई है.

प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ बेच दिए अपने चार-चार घर, इतने करोड़ में हुई डील
महाभारत’ होगी कई फिल्मों की सीरीज! आमिर खान अगस्त 2025 से करेंगे काम शुरू
Netflix US Subscription Cost : Netflix ने US में बढ़ाए दाम, क्या भारत में भी महंगा होगा OTT?
US-China Tech Deal : मुनाफे के लिए सुरक्षा से समझौता, अमेरिका ने खुद बनाया चीन को ‘टेक सुपरपावर’
CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त

कुम्हारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

Shivnath River Rescue : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला
Shivnath River Rescue : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : दुर्ग जिले के…

Custom Milling Scam
Custom Milling Scam : कस्टम मिलिंग मामले में ईडी की जांच तेज, 350 पन्नों के दस्तावेज खंगाल रही टीम

छत्तीसगढ़ के कथित कस्टम मिलिंग घोटाले में Custom…

Jamul Crime News : हथियार सहित हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार, तीन स्थायी वारंटी भी धराए
Jamul Crime News : हथियार सहित हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार, तीन स्थायी वारंटी भी धराए

जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने असामाजिक तत्वों…

Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार
Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार

भिलाई में पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?