CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘सदमे में हूं, ये घिनौना कृत्य’

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘सदमे में हूं, ये घिनौना कृत्य’

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

22 अप्रैल 2025 :

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए पर्यटकों को निशाना बनाया है. इस आतंकी हमले में 2 पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग जख्मी हुए हैं. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की निंदा करते हुए लिखा, ”मैं यकीन से परे सदमे में हूं. हमारे पर्यटकों पर यह हमला एक घिनौना कृत्य है. इस हमले के अपराधी घृणा के पात्र हैं. निंदा के लिए जितने शब्द भी पर्याप्त हों, कम हैं. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मैंने अपनी सहकर्मी सकीना इटू (sakina itoo) से बात की है और वह घायलों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं. मैं तुरंत श्रीनगर वापस आ जाऊंगा.”

मृतकों की संख्या को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ”मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन डिटेल्स में नहीं जाना चाहता. स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा. कहने की जरूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं बड़ा है.”

हमले के पीछे दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.”

बहरहाल आतंकी हमले में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल के लिए डीजीपी और आईजी रवाना हो गए हैं. वहां पर मौजूद पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है. वहीं, इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

प्रयागराज: फर्जी मुकदमों में फंसे थे 24 सिपाही, डीएम ने कैसे बचाई नौकरी?
Panchayat Wife Handover : चाचा ने पंचायत में पत्नी को भतीजे को सौंपा, पांच बच्चों का बसा-बसाया घर उजड़ा
Oh….my…..God….‼️ सावन में आजादी के दिन जिला अस्पताल में बांट दिया नॉन वेज, छत्तीसगढ़ में हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, CMHO बोले-“छिपाकर ही बांटा गया” सीसीटीवी फुटेज देख रहे
Bhilai News : 40 साल बाद फिर मिले क्लासमेट्स, BSP हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-1 के 1984 बैच की एल्यूमिनी मीट में सहपाठियों को देख खिल उठे चेहरे
बांसवाड़ा में 5 साल में 4000 से ज्यादा बच्चों की मौत, वजह जानकर हैरान हैं लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Central Jail
Jagdalpur Central Jail : फरार आरोपी 3 महीने बाद गिरफ्तार

Jagdalpur Central Jail : आरोपी को जगदलपुर लाकर…

Raipur FIFA Fan Fest
Raipur FIFA Fan Fest : फीफा फाइनल 2026 का रोमांच !

Raipur FIFA Fan Fest :

Pakistan Reaction On CJP
Pakistan Reaction On CJP : विरोध प्रदर्शन की गूंज पाकिस्तान तक, विशेषज्ञ बोले- स्थानीय मुद्दों पर दें ध्यान

Pakistan Reaction On CJP : पाकिस्तान के मीडिया…

Rahul Gandhi Live
Rahul Gandhi Live : ’10 साल में 152 पेपर लीक’, शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Rahul Gandhi Live : राहुल गांधी नई दिल्ली…

Bigg Boss New Season
Bigg Boss New Season : इंतजार खत्म! नए सीजन की आधिकारिक घोषणा

Bigg Boss New Season : खबर है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?