CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम आतंकी हमला: आग-बबूला हुए शाहनवाज हुसैन और VIP सुप्रीमो, पढ़िए घटना पर किसने क्या कहा

पहलगाम आतंकी हमला: आग-बबूला हुए शाहनवाज हुसैन और VIP सुप्रीमो, पढ़िए घटना पर किसने क्या कहा

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

जम्मू -कश्मीर , 23 अप्रैल 2025 :

Pahalgam Terror Attack:जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है. हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है. इसको लेकर देश के अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आंतकी हमला अत्यंत शर्मनाक और कायराना है. जो आतंकी अपने पाकिस्तानी आका के कहने पर इस घटना में शामिल हैं उन्हें बक्शा नहीं जाएगा. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एलजी को वहां भेजा है. जो आतंकी इसमें शामिल होंगे उन्हें मौत के घाट उतारा जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर देश को एकजुट होना चाहिए. विपक्ष जो इसपर बयानबाजी कर रहा है उसे बंद करना चाहिए. सबको एक स्वर, एक आवाज में इकट्ठा होकर देश के साथ खड़ा रहना चाहिए. ये बहुत कायरतापूर्ण हमला है. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

‘ऐसी बर्बरता का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है’

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने एक बार फिर इंसानियत को झकझोर दिया है. निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दुखद और निंदनीय है. मैं उन सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई. शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है और हर ऐसी बर्बरता का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है.”

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भी आई प्रतिक्रिया

उधर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमला बेहद ही कायरतापूर्ण और निंदनीय है. मैं मृतकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

‘आतंकी हमला बेहद ही कायरतापूर्ण और निंदनीय’

बिहार सरकार में मंत्री संजय सरावगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमला बेहद ही कायरतापूर्ण और निंदनीय है. मैं मृतकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

Vande Mataram Controversy: ‘यह हमारे मजहब के खिलाफ…’ अलीगढ़ में टीचर ने किया राष्ट्रगीत का विरोध, हुआ सस्पेंड
Rajasthan Mob Lynching : राजस्थान में फिर मॉब लिंचिंग, रॉड और फरसे से पीटकर युवक की हत्या — अलवर में फैला तनाव
Babulal Marandi Family Assault: हजारीबाग में दुर्गा विसर्जन के दौरान पूर्व CM की बहू से मारपीट, FIR दर्ज
LPG Price Update Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव, रसोई बजट को मिलेगी राहत या बढ़ेगा दबाव?
इंदौर में सोनम के ‘ब्लैक बैग’ की तलाश, सूटकेस की भी हुई जांच… आखिर कौन से छुपे हैं उसमें राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?