CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले पर अजमेर शरीफ के दीवान सैयद नसीरुद्दीन का बड़ा बयान, ‘मजहब पूछकर मारने वाले पर अल्लाह की…’

पहलगाम हमले पर अजमेर शरीफ के दीवान सैयद नसीरुद्दीन का बड़ा बयान, ‘मजहब पूछकर मारने वाले पर अल्लाह की…’

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

अजमेर , 23 अप्रैल 2025 :

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मजहब पूछ कर मारा जाना इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है. मजहब पूछकर पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों पर अल्लाह की लानत भेजता हूं.’

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने आगे कहा, “यह जानवरों से भी बदतर हरकत है. भारत सरकार से अपील करता हूं कि इन्हें जड़ से खत्म किया जाए और इनको इन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए. पुलवामा हमले की तरह इन आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए . कश्मीर शांति और तरक्की की तरफ आगे बढ़ रहा था.”

इस्लाम में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं- सैयद नसीरुद्दीन

चिश्ती ने कहा कि यह हमला वहां की शांति और तरक्की को रोकने की साजिश है. इस मामले में मजहब के नाम पर आतंक फैलाया गया, कोई भी मजहब इस तरह की हरकत की इजाजत कतई नहीं देता. इस्लाम में इस तरह के आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. बेगुनाहों को मारने की इस्लाम कतई इजाजत नहीं देता.

उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर लोगों का कत्ल करने वाले सबसे बड़े गुनहगार हैं. बेगुनाहों का कत्ल कर इंसानियत को खत्म करने की साजिश की गई है ऐसे आतंकियों को चुन-चुन कर मारने की जरूरत है. इन्हें जड़ से खत्म करने की जरूरत है इनके खात्मे का अब सही वक्त आ गया है.

बता दें कि सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ऑल इंडिया सूफी सज्जादा नशीन काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं.

आंतकी हमले में 26 लोगों की मौत

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए.

27 साल पुराने केस में ‘Kanpur symbolic punishment’: कोर्ट ने पति-पत्नी को दी सिर्फ खड़े रहने की सजा और जुर्माना
Iran Internet Shutdown : ईरान संकट के बीच कश्मीरी छात्रा का भावुक संदेश, बोली—मैं सुरक्षित हूं, आप चिंता न करें
गुजरात हाईकोर्ट का कड़ा फैसला: टॉयलेट सीट पर बैठकर सुनवाई में शामिल होने वाले शख्स पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना!
कॉलेज के सामने चिकन कार्नर देख भड़के विधायक, चल गया बुलडोजर, घुमाया बल्ला-कई मुर्गियों की बची जान
तीन दोस्तों ने खाया 17 हजार का खाना 🛑 बिल देख उड़े होश, बुला लिया पुलिस, हंगामा बाद “बार” हुआ बंद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cockroach Janata Party Protest
Cockroach Janata Party Protest : कॉकरोच जनता पार्टी का नागपुर में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Cockroach Janata Party Protest : जनवरी से जून…

Liquor Money Dispute
Liquor Money Dispute : शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो पड़ोसी के घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस पर भी किया हमला

Liquor Money Dispute : इस मामले में सरकंडा…

Telka Paddy Cooperative Protest
Telka Paddy Cooperative Protest : धान खरीदी के बीच ऑपरेटर के तबादले का विरोध, टेलका समिति के किसानों ने कलेक्टर से की मांग

Telka Paddy Cooperative Protest : किसानों ने अधिकारियों…

Illegal Cough Syrup Seizure
Illegal Cough Syrup Seizure : रायगढ़ में प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार, 26 शीशियां जब्त

Illegal Cough Syrup Seizure : पुलिस ने दोनों…

Korba Betting Racket
Korba Betting Racket : कोरबा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

Korba Betting Racket : पुलिस ने सभी सात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?