CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अब मैच…’ पहलगाम आतंकी हमले पर BCCI ने कह दी ये बात

‘भारत-पाकिस्तान के बीच अब मैच…’ पहलगाम आतंकी हमले पर BCCI ने कह दी ये बात

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

रायपुर , 23 अप्रैल 2025 : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है. इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकी समूह का हिस्सा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है. क्रिकेट जगत में भी इस घटना को लेकर रोष है. इसी बीच बीसीसीआई ने भी पाकिस्तान को लेकर अपने तेवर दिखाए हैं.

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस आतंकी घटना पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि हम पीड़ितों के साथ हैं और इसकी निंदा करते हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या बीसीसीआई को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना बंद कर देना चाहिए? इसपर राजीव शुक्ला ने कहा कि हमारी सरकार जो कहेगी, हम करेंगे. हम सरकार के रुख के कारण पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं और हम आगे भी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेंगे. जब आईसीसी इवेंट की बात आती है तो हम आईसीसी की भागीदारी के कारण खेलते हैं.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार द्विपक्षीय ल‍िम‍िटेड ओवर्स (50 ओवर्स) की सीरीज 2012-13 में खेली थी, तब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था. उसी दौरान 2 मैचों की टी20 सीरीज भी हुई थी. वहीं भारत ने पाकिस्तान में आख‍िरी बार 2007 में दौरान टेस्ट सीरीज खेली थी. वहीं पाकिस्तानी टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेलने आई थी.

भारतीय टीम ने हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को दुबई में तटस्थ स्थल का प्रावधान करना पड़ा.

पहलगाम में 28 लोगों की गई जान

बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हैं. यह हमला दोपहर 2.30 बजे हुआ जब पर्यटक घोड़े से एक पार्क का दीदार करने के लिए गए थे. इस दौरान आतंकियों ने लोगों से पहचान पूछकर उनपर हमला बोला.

Bastar Olympic 2025 : बस्तर की धरती पर खेलों का महासंग्राम, 3.91 लाख खिलाड़ियों की नई उड़ान
IPL Update : आईपीएल अपडेट में बड़ा सवाल, धोनी की वापसी पर क्या संकेत और रोहित को लेकर क्या फैसला
Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी
Cricket Rules : मैदान पर हुई छोटी सी चूक ने बढ़ाई मुश्किल, एक गलती से टीम को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
27 साल का सूखा खत्म, ऑस्ट्रेलिया को हरा कर साउथ अफ्रीका बना टेस्ट चैम्पियन, मार्करम की यादगार सेंचुरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Green Crackers Permission 2026
Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति

Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में ग्रीन…

Hyderabad Marathon Death :
Hyderabad Marathon Death : हैदराबाद में मैराथन पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, नाश्ते के लिए जाते समय आया हार्ट अटैक

Hyderabad Marathon Death : कोम्मिनेनी गोपी आईटी कंपनी…

Imran Khan Unconditional Apology
Imran Khan Unconditional Apology : बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, इमरान खान को प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मांगनी पड़ सकती है माफी?

Imran Khan Unconditional Apology : अब 2 नवंबर…

Amit Shah Mock Parliament Remark
Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- नकली संसद में PM बन जाते, सोनिया जी का सपना पूरा हो जाता

Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह…

Delhi Jail Officials Transfer
Delhi Jail Officials Transfer : दिल्ली की जेलों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की तैयारी, 3 साल से एक ही जगह तैनात अफसरों का होगा तबादला

Delhi Jail Officials Transfer : सरकार ने स्पष्ट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?