CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले का असर : रायपुर से कश्मीर की 800 बुकिंग कैंसिल, कपल ट्रिप पर आता है 50 हजार से 1.5 लाख तक खर्च

पहलगाम हमले का असर : रायपुर से कश्मीर की 800 बुकिंग कैंसिल, कपल ट्रिप पर आता है 50 हजार से 1.5 लाख तक खर्च

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। अब इसका प्रभाव अब टूरिस्ट कारोबार पड़ रहा है।

Contents
  • लोग डरे हुए हैं, सभी बुकिंग कैंसिल करवा रहे- संचालक
  • दिल्ली में ही लोगों को रुकवाया
  • कश्मीर टूरिज्म और वहां की अर्थ व्यवस्था पर पड़ेगा असर

जम्मू-कश्मीर में सैकड़ों आतंकी हमले हुए, लेकिन टूरिस्ट कभी टारगेट नहीं रहे। अब छत्तीसगढ़ से कश्मीर घूमने के लिए जाने वाले लोग अपनी बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं।

हर साल सीजन के दो महीनों में रायपुर से 8 से 10 हजार लोग कश्मीर घूमने जाते हैं। इस घटना के बाद से पिछले 2 दिनों में ही रायपुर से 800 से ज्यादा बुकिंग कैंसिल की गई है। रायपुर में 100 से अधिक टूर एड़ ट्रेवल्स एजेंसियां हैं। लगातार लोग उनकी ओर से की गई बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं।

बता दें कि, फ्लाइट से आने-जाने पर एक कपल के लिए करीब 5 दिन के पैकेज में 50 हजार से डेढ़ लाख तक का खर्च आता है। वहीं, ट्रेन से आने-जाने पर 30 हजार से शुरुआत होती है।

लोग डरे हुए हैं, सभी बुकिंग कैंसिल करवा रहे- संचालक

रायपुर में टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक शब्बीर सैफी ने बताया कि, पहलगाम के हमले के बाद वहां गेस्ट डरे हुए हैं। रायपुर से 19 लोगों की फैमिली का एक ग्रुप कल वहां से चैक आउट करने वाला है। वे लोग घटना के एक दिन पहले पहलगाम में थे। रायपुर के सभी टूरिस्ट रायपुर होटल के अंदर है। होटल से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

शब्बीर ने बताया कि, हमारे यहां से अप्रैल के आखिरी महीने और मई के महीने में कश्मीर जाने के लिए बुकिंग थी। सभी ने अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। छत्तीसगढ़ से कोई कश्मीर नहीं जाना चाहता है।

दिल्ली में ही लोगों को रुकवाया

टूर एंड ट्रैवल एंजेसी का संचालन करने वाली रुपाली साहू ने बताया कि, जम्मू कश्मीर की बुकिंग लोग कैंसिल कर रहे हैं। आज एक परिवार कश्मीर पहुंचने वाला था। जिनको हमने दिल्ली में उतरवा दिया और अभी पैकेज का पूरा रिफंड कराया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ बुकिंग मई के पहले और दूसरे सप्ताह में की गई थी। सभी क्लाइंट ने अपनी बुकिंग कैंसिल करवा ली है।

कश्मीर टूरिज्म और वहां की अर्थ व्यवस्था पर पड़ेगा असर

रायपुर में टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग कह रहे हैं कि, पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए हमले के बाद कश्मीर टूरिज्म और वहां की अर्थ व्यवस्था पर सीधा असर पड़ने वाला है।

बड़ी मुश्किल से कश्मीर का टूरिज्म पटरी पर आया था, लेकिन टूरिस्ट पर हुए हमले के बाद कश्मीर के पर्यटन फिर से उठने में समय लगेगा। लोगों के दिल से डर निकलने में समय लगेगा।

भिलाई में बीके कंपनी के स्टैंड से कुरूद निवासी वेल्डर की बाईक चोरी, तलाश में जुटी जामुल पुलिस
Child marriage prevention : बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बारात लौटी, शादी रुकी
अवैध शराब पर ग्रामीणों की अनोखी पहल: बोले-सरकारी दुकान खोलो, गैरकानूनी धंधा रोको
रायपुर में हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र-रोहित के ठिकानों पर IT और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिवॉल्वर से धमकाकर वसूली, सूदखोरों के नेटवर्क की जांच शुरू
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम पर कसा शिकंजा: 4.64 करोड़ रुपये की वसूली के लिए जारी हुई RC
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Railway Ticket Checking
Raipur Railway Ticket Checking :  रायपुर रेल मंडल में सघन टिकट जांच, 121 यात्रियों से 78 हजार रुपये से अधिक जुर्माना

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : दक्षिण पूर्व मध्य…

Kushalpur Drain Project : निगम अधिकारियों की गैरहाजिरी से एनएचएआई की अहम बैठक टली
Kushalpur Drain Project : निगम अधिकारियों की गैरहाजिरी से एनएचएआई की अहम बैठक टली

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर के कुशालपुर-भाटागांव…

WCD Recruitment 2026
WCD Recruitment 2026 : चार महीने से अटकी नियुक्तियां, चयनित 47 अधीक्षक पदस्थापना का कर रहे इंतजार

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : महिला एवं बाल…

NEET paper leak protests : छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की सुनवाई से शीर्ष अदालत ने क्यों किया इनकार, मुख्य न्यायाधीश ने कही बड़ी बात
NEET paper leak protests : छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की सुनवाई से शीर्ष अदालत ने क्यों किया इनकार, मुख्य न्यायाधीश ने कही बड़ी बात

NEET paper leak protests : कोर्ट रूम में…

Sonam Wangchuk
Sonam Wangchuk : मेदांता में हुई अहम मुलाकात के बाद क्या बदलने वाला है, सरकार ने शिक्षा सुधार और संसद में चर्चा को लेकर दिया बड़ा संकेत

मेदांता अस्पताल के बाहर हलचल का माहौल (Sonam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?