CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुनील जैन ने संभाला बिलासपुर आयुक्त का पद, पारदर्शिता और टीम वर्क को प्राथमिकता

सुनील जैन ने संभाला बिलासपुर आयुक्त का पद, पारदर्शिता और टीम वर्क को प्राथमिकता

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। बिलासपुर संभाग के नए आयुक्त सुनील जैन ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

जैन ने कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसके लिए सभी अधिकारी टीम भावना से काम करें।

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे सकारात्मक सोच और ईमानदारी से जरूरतमंद लोगों के हित में काम करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्मचारियों के काम की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। जैन ने आश्वासन दिया कि विभागों और कर्मचारियों की उचित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के संचालक थे सुनील जैन

2009 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील जैन इससे पहले भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के संचालक थे। उनसे पहले महादेव कावरे को विदाई दी गई। कावरे पिछले 8 महीने से रायपुर के साथ बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

विदाई समारोह में कावरे ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां और अनुभव साझा किए। पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और सीसीएफ प्रभात मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कावरे के साथ बिताए पलों को यादगार बताया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमिश्नर स्मृति तिवारी ने किया।

Durg Breaking News 🛑 RPF ने 49 विलायती शराब की बोतलें आबकारी विभाग को सौंपी 🟢 देखिए विडियो 🔵 वंदे भारत एक्सप्रेस पास कराने खडे़ सिपाही को लावारिस 4 बैग में भरी शराब मिली
सीएम साय से IOCL के मुख्य महाप्रबंधक की मुलाकात, पेट्रोलियम सेक्टर के विस्तार और निवेश पर हुई अहम चर्चा
Digital Farming : मोबाइल की एक क्लिक ने बदल दी खेती की तस्वीर, किसान का अनुभव सुन सब हैरान
Corruption accused constable suspended: लोगों ने बनाया था वीडियो
HIGH COURT BILASPUR : हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों की सेवा समाप्ति आदेश निरस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan : जयदीप वर्मा (भिलाई)
Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भिलाई सेक्टर-10 निवासी जयदीप…

ED Mahadev Betting App : ईडी की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जब्त…

ED Mahadev Betting App

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown : कई राज्यों तक फैले मॉड्यूल की जांच तेज

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown

Bilaspur Murder Case : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट

Bilaspur Murder Case

Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता

Chabahar Port India Iran Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?