CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुस्लिमों ने फूंका पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला, बलरामपुर और सरगुजा में प्रदर्शन, कहा- “सख्त कार्रवाई हो”

मुस्लिमों ने फूंका पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला, बलरामपुर और सरगुजा में प्रदर्शन, कहा- “सख्त कार्रवाई हो”

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल। सरगुजा और बलरामपुर जिलों में मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।

Contents
  • आतंक फैलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
  • लखनपुर में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन
  • एक के बदले 1000 सिर चाहिए

रामानुजगंज में मुस्लिम समुदाय ने आक्रोश रैली निकाली और पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। लखनपुर में मुस्लिम समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोनों स्थानों पर मुस्लिम समुदाय ने आतंकी हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद रामानुजगंज में मुस्लिम समाज ने जामा मस्जिद से रैली निकाली। आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए लरंग साय चौक पहुंचे और पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। मुस्लिम समुदाय ने पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

आतंक फैलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

रामानुजगंज अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी मो.खालिक अहमद ने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

आतंक फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ऐसी घटनाएं हमारे देश की एकता और अखंडता को नहीं डिगा सकतीं।

अंजुमन कमेटी के सदस्य जमरूद्दीन मंसूरी ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों के इस कायराना हरकत का मुस्लिम समाज कड़ा विरोध करता है। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि आतंकवादियों के इस कायराना हरकत पर कड़ी और कठोर कार्रवाई हो।

लखनपुर में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

सरगुजा के लखनपुर में पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। जुम्मे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। मुस्लिम समाज ने सरकार से मांग रखी है कि दोषियों को चुन-चुनकर मारा जाए।

एक के बदले 1000 सिर चाहिए

मौलाना हसन रजा ने कहा कि एक सिर के बदले 1000 आतंकवादियों का सिर चाहिए। हम ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं। जो बेगुनाह हैं, उनकी जान चली गई, उनका हिंदुस्तान बदला लेगा। कश्मीर का हर हिस्सा हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में रफीक खान ,हाफिज शाकीर अंसारी ,समीम खान जसीम खान शराफत अली, शानू खान, इनायत अंसारी ,नुसरत खान इलाहीद खान साजिद खान, मतीन अख्तर सहित अन्य शामिल थे।
Chief Minister Vishnudev Sai visits Bilaspur : जनता से संवाद के साथ करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
Women Safety: महिलाओं के लिए मुंबई सबसे सुरक्षित, दिल्ली-पटना सबसे असुरक्षित
दहेज के लिए विवाहिता से 1 लाख की डिमांड:रायगढ़ में पति-सास और जेठ ने पीटा, फिर घर से निकाला
Nivedita Mandavi Content Creator : DSP की बेटी को किडनैपिंग और गैंगरेप की धमकी, ‘लीक चैट’ ने खोला आरोपियों का कच्चा चिट्ठा!
नक्सलवाद खत्म करने की डेड लाइन के 365 दिन बाकी : सरकार खरीदेगी टैंक जैसे WHAP व्हीकल, शाह को नई पॉलिसी की जानकारी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Free Bicycle Distribution
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में निशुल्क Free…

Raipur Love Marriage Case
Raipur Love Marriage Case : शादी के बाद युवक की पहचान को लेकर विवाद, युवती ने लगाए धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर में एक विवाह को लेकर विवाद सामने…

IBPS Clerk Recruitment 2026
IBPS Clerk Recruitment 2026 : सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 11,403 पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : सरकारी बैंक में…

Bilaspur Fisherman Missing
Bilaspur Fisherman Missing : शिवनाथ नदी में लापता मछुआरे का 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने विशेष गोताखोर टीम की उठाई मांग

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शिवनाथ…

Mungeli Road Video
Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

मुंगेली जिले में जर्जर सड़क से परेशान लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?