CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुख्यमंत्री साय से मिले सांसद मनोज तिवारी: फिल्म सिटी पर चर्चा, पहलगाम हमले पर बोले- दुनिया देखेगी भारत का एक्शन..

मुख्यमंत्री साय से मिले सांसद मनोज तिवारी: फिल्म सिटी पर चर्चा, पहलगाम हमले पर बोले- दुनिया देखेगी भारत का एक्शन..

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल |

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और मशहूर गायक-अभिनेता मनोज तिवारी शनिवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। सीएम से लोककला और फिल्म सिटी को लेकर बातचीत की।

पहलगाम हमले को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि, बहुत ही हृदय विदारक घटना हुई है। अभी तक भारत सरकार ने बहुत कड़े निर्णय लिए हैं। पाकिस्तान के साथ जो भी हमारे आर्थिक संबंध बने हुए थे उसको रोका हुआ है। हमने सिंधु समझौते को रद्द किया है। क्योंकि एक साथ हमारा खून भी बहे और पानी भी स्वीकार नहीं है।

आतंकियों को पहचानकर उन्हें सबक सिखाया जाएगा

हम इतना ही कहेंगे कि आप विश्वास रखें। मोदी सरकार ऐसे आतंकवादियों को आईडेंटिफाई करके और जहां भी हैं उनको सबक सिखाया जाएगा भारत के लोग बहुत गुस्से में है दुख भी है लेकिन विश्वास रखें इसका ऐसा रिएक्शन होगा भारत की तरफ से जिसे दुनिया दिखेगी।

तिवारी ने कहा कि सिंधु जल समझौते को रोकना सामान्य फैसला नहीं है, यह बहुत बड़ा कदम है। पाकिस्तान पर इशारा करते हुए तिवारी ने कहा कि अब वहां सिर्फ गीदड़ भभकियां दी जा रही हैं, जबकि भारत निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है।

15 अप्रैल को पहलगाम में थे मनोज तिवारी

उन्होंने कहा कि, यह हमला उन ताकतों की बौखलाहट है, जिन्हें कश्मीर में लौटती शांति और विकास रास नहीं आ रहा है। तिवारी ने बताया कि वे खुद 15 अप्रैल को पहलगाम गए थे और वहां की शांति देखकर बहुत प्रभावित हुए थे। लेकिन अब आतंकियों ने जो कायराना हरकत की है, उसका जवाब भारत सरकार ठोस एक्शन से देगी।

सीएम से लोककला और फिल्म सिटी को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री साय ने मनोज तिवारी का पारंपरिक शाल पहनाकर और छत्तीसगढ़ की खास बेलमेटल कला से बनी नंदी प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग पर विस्तार से बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार लोककला के संरक्षण और फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है।

उन्होंने तिवारी को प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। इस पर मनोज तिवारी ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को देशभर में पहचान दिलाने की दिशा में अच्छा काम हो रहा है।

बिहार के 16 जिलों के भीतर दो दिन में नदी और तालाबों में डूबने से 37 बच्चे 6 महिलाओं समेत 43 की मौत, जिउतिया पर्व के दौरान उतरे थे पानी में
हाऊसिंग बोर्ड में अवैध पेड़ कटाई, विद्युत आपूर्ति अचानक ठप होने से उडे़ टीवी फ्रिज, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ने की थाना में शिकायत
Fake IB Officer : फर्जी आईबी अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार
मां की मौत के बाद मामा को मिली 8 साल के बच्चे की कस्टडी, हाईकोर्ट ने पिता की अपील खारिज की
450 एकड़ जमीन पर कब्जा, धरसींवा विधानसभा में नेता पर संरक्षण के आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?