CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धमतरी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच भिड़ंत:महिलाएं भी झड़प में शामिल, लाठी-डंडों से हमला, 11 घायल,दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

धमतरी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच भिड़ंत:महिलाएं भी झड़प में शामिल, लाठी-डंडों से हमला, 11 घायल,दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात ग्राम पीपरछेड़ी में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मामला बलवे में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला हुआ, जिसमें कुल 11 लोग घायल हो गए।

झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां हालात को काबू में किया गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से कुछ को गंभीर हालत में रेफर करना पड़ा।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रही आपसी रंजिश को लेकर पहले बहस हुई और फिर विवाद बढ़ता चला गया। एक पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दूसरा पक्ष आक्रोशित हो गया, और बात झगड़े से हिंसक मारपीट तक पहुंच गई।

मारपीट में दोनों ओर से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट में ये लोग हैं घायल

मारपीट में घायलों नितेश्वर कुर्रे (31), प्रदीप कुर्रे (31), रामकुमारी कुर्रे, नोमेश जोशी (35), धनेश्वर जोशी (38) को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां नोमेश जोशी और धनेश्वर जोशी को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया

सूचना मिलते ही ASP, DSP और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भीड़ को हटाकर शांति व्यवस्था बहाल की गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज की है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

झड़प में महिलाएं भी शामिल

एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद था, जिस पर पूर्व में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसी मामले को लेकर शुक्रवार रात फिर से विवाद भड़क गया, जो हिंसक रूप ले बैठा। उन्होंने बताया कि महिलाएं भी इस झड़प में शामिल थीं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Azim Premji Scholarship : छात्राओं को हर साल मिलेंगे ₹30 हजार, 5 साल तक मिलेगी मदद
Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Naxalite Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नेशनल पार्क में मुठभेड़, रातभर चली गोलाबारी
Tribal Land Protest: मनेंद्रगढ़ में भाजपा कार्यालय भूमिपूजन के खिलाफ कांग्रेस का हंगामा, प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ता हिरासत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

एंटी-पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों…

Ganeshotsav Security
Ganeshotsav Security : त्योहारों के बीच नंदिनी पुलिस अलर्ट, रात में पंडालों और बाजारों में गश्त तेज

गणेशोत्सव, तीज पर्व और विश्वकर्मा जयंती के चलते…

Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक
Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Sixer Record) ने वैभव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?