CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Money Laundering : साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 11 लाख की रकम थाईलैंड-चाइना भेजने वाले CA समेत तीन गिरफ्तार

Money Laundering : साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 11 लाख की रकम थाईलैंड-चाइना भेजने वाले CA समेत तीन गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share
Money Laundering
Money Laundering

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल : शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी (Money Laundering) करने और फिर उसे थाईलैंड व चाइना भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश रायपुर पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले और मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, मोबाइल समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंकिंग धोखाधड़ी कर रकम को देश से बाहर भेजते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों के अलावा कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर और ठगी से खरीदी गई संपत्तियों की डिटेल भी बरामद की है।

IG Amresh Mishra के निर्देश पर रेंज साइबर थाना ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए आरोपितों की पहचान कर दबिश दी। साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई के लिए पुलिस का Operation Cyber Shield अभियान भी जारी है। IG अमरेश मिश्रा ने निर्देश दिया है कि साइबर अपराधों में लिप्त मुख्य आरोपितों के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए सतत गिरफ्तारी की जाए। रेंज साइबर थाना को आदेश दिया गया है कि ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत ऐसे गिरोहों की पूरी तरह कमर तोड़ी जाए।

फर्जी कंपनियों के जरिए विदेश भेजते थे रकम (Money Laundering)

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोलते थे और फिर Forex Trading के नाम पर बड़ी रकम थाईलैंड और चाइना ट्रांसफर कर देते थे। इसके बाद वही पैसा अलग रास्ते से वापस भारत में मंगाया जाता था। ठगी की रकम से दिल्ली में मकान और फ्लैट जैसी संपत्तियां भी खरीदी गई थीं। पुलिस अब इन संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया में जुटी है।

तीन ठगों की गिरफ्तारी से खुले कई राज (Money Laundering)

हिमांशु तनेजा (29 वर्ष), निवासी शालीमार बाग, वेस्ट दिल्ली

गणेश कुमार (37 वर्ष), निवासी डाबरी एक्सटेंशन, ईस्ट दिल्ली

अंकुश कुमार (26 वर्ष), निवासी मसूदपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली

गैंगस्टर अमन साहू को कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड से लाया गया रायपुर, राजधानी के दो बड़े कारोबारियों की हत्या की साजिश रचने के मामले में होगी पूछताछ
Lady head constable slaps woman : पैसे के विवाद से जुड़ा मामला
Supreme Court Rejects Plea on Baswaraju Cremation: माओवादी नेता के परिजनों को बड़ा झटका
रायपुर में बदनाम करने के आरोप लगाकर हत्या:दो सगे भाइयों ने चाकू और डंडे से युवक को मारा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Durg Online Betting Racket Busted : ‘अन्ना रेड्डी’ एप से बेटिंग चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DEO's Notice to the Teacher
DEO’s Notice to the Teacher : सोने की बाली गुम होने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र!

DEO's Notice to the Teacher :शिक्षा विभाग का…

Chaturmasya
Chaturmasya: चातुर्मास्य में भगवान शिव निभाते हैं सृष्टि के पालन का दायित्व, बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बेमेतरा में आयोजित Chaturmasya व्रत के दौरान शंकराचार्य…

Dhamtari News
Dhamtari News : मछली पकड़ने के दौरान एनीकट में बहा युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

धमतरी जिले में Dhamtari News से जुड़ी एक…

Saudi Security Alliance
Saudi Security Alliance: 14 देशों के साथ सऊदी अरब का नया सुरक्षा गठबंधन, ओमान-यूएई की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

Saudi Security Alliance के तहत सऊदी अरब ने…

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?