CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने शुरू की डिजिटल व्यवस्था: देश का पहला बोर्ड बना, मस्जिदों-मदरसों के खुले खाते, जानिए कहां कितनी संपत्ति…

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने शुरू की डिजिटल व्यवस्था: देश का पहला बोर्ड बना, मस्जिदों-मदरसों के खुले खाते, जानिए कहां कितनी संपत्ति…

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड देश का ऐसा पहला वक्फ बोर्ड है, जो अब वक्फ संपत्ति का किराया ऑनलाइन लेगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इस निर्णय के तहत प्रदेश के सभी जिलों की मस्जिदों का अकाउंट ऑनलाइन खुलवाया गया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने बताया कि, वक्फ की कितनी संपत्ति कहां है? किस संपत्ति से कितना पैसा आ रहा है? किस संपत्ति के विकास में कितना खर्च हो रहा है? इन सबकी जानकारी रखने के लिए इस फैसले को लिया गया है।

पहले जमीन बेचने का लग चुका है आरोप

वक्फ के पदाधिकारियों ने बताया कि, वक्फ बोर्ड की 500 करोड़ की संपत्ति पूर्व पदाधिकारियों की मदद से कब्जे में चली गई। इस नई प्रक्रिया से संपत्ति की आवक के साथ संपत्ति की निगरानी में भी आसानी होगी। उस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को की है।

वक्फ बोर्ड के निर्देश का पालन शुरू

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के निर्देश का पालन मस्जिदों और मदरसों के अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। मस्जिदों के पदाधिकारियों ने निर्देश जारी करके इसकी सूचना कॉपी छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों को भेजी है।

अधिकांश जिलों में ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया लागू हो गई है। वक्फ संपत्ति को जो किराए में लिया है उसे अकाउंट में पैसा जमा करना होगा। ऑफलाइन भुगतान स्वीकार नहीं होगा। जिलेवार मदरसा और मस्जिद के पदाधिकारी मासिक खर्च का ब्योरा भी बोर्ड को भेज रहे हैं।

सेंट्रल की टीम कर रही ऑडिट

वक्फ बोर्ड का संशोधित बिल लागू होने के बाद केंद्र सरकार की टीम सभी राज्यों में वक्फ संपत्ति का ऑडिट कर रही है। इसी कड़ी में बीते दो हफ्ते से छत्तीसगढ़ में भी एक टीम जिलों में जाकर वक्फ संपत्तियों की जांच कर रही है।

इस ऑडिट में विवादित संपत्ति, वक्फ के अधीन संपत्ति का ब्योरा लिया जा रहा है। वक्फ संपत्तियों से वक्फ बोर्ड की सालाना कितनी आमदनी आती है, इसका ब्योरा भी दिल्ली से आई टीम तैयार कर रही है।

Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सौर ऊर्जा की चमक, कई रियायतें और प्रोत्साहन भी देगी राज्य सरकार
Action में Yogi सरकार : मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति न बताने वाले IAS सहित 2.45 लाख अधिकारी कर्मचारियों का रूक गया वेतन
Strictness on no-parking in Bhilai : भिलाई में नो-पार्किंग पर सख्ती, 87 वाहन चालकों का ई-चालान, अभियान जारी
Congress hits back at Bajrang Dal leader : अटल श्रीवास्तव बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : CM शिंदे के साथ फडनवीस, अजीत पवार की सीट शेयरिंग पर चर्चा, 173 सीटों पर सहमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : रायपुर एयरपोर्ट से…

Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : झीरम घाटी नरसंहार…

Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : बिलासपुर जिले में…

Eklavya School Protest : तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : कोरबा के छुरी…

Mahua Liquor Bhatti Busted : अंबिकापुर में अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़, 480 किलो लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जब्त

सीजी भास्कर, 12 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?