CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kamalpreet Singh : समय सीमा से लापरवाही पर सख्त रुख, ठेकेदारों पर गिरेगी गाज

Kamalpreet Singh : समय सीमा से लापरवाही पर सख्त रुख, ठेकेदारों पर गिरेगी गाज

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share
Kamalpreet Singh
Kamalpreet Singh

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह (Kamalpreet Singh) ने बस्तर राजस्व संभाग में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की।

Contents
  • ठेकेदारों को क्षमता के अनुरूप दें काम (Kamalpreet Singh)
  • भवन निर्माण के लिए सही स्थल का करें चयन (Kamalpreet Singh)
  • सड़कों के निर्माण में रोड-सेफ्टी का रखें ध्यान (Kamalpreet Singh)

उन्होंने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित बैठक में अधिकारियों से कहा कि बस्तर की स्थानीय जरूरतों के अनुसार कनेक्टीविटी बढ़ाने सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से संचालित कर अनुबंध के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करें।

उन्होंने महत्वपूर्ण भवनों के निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के साथ ही भारत माला परियोजना की सड़क को जोड़ने वाली सड़कों सहित दस वर्षों से अधिक पुराने राज्य मार्गों के नवीनीकरण कार्य पर जोर दिया।

डॉ. सिंह (Kamalpreet Singh) ने वर्किंग सीजन में कार्यों में तेजी लाते हुए टीम भावना के साथ काम कर आशातीत परिणाम हासिल करने को कहा। उन्होंने बारिश के पहले पूर्ण होने वाले पुल-पुलियों के लिए पहुंच मार्ग अनिवार्यतः बनाने के निर्देश दिए। इससे लोगों को आवाजाही में मदद मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बस्तर में प्रगतिरत सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की कार्यवार समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यादेश जारी होने के साथ ही सभी कार्यों में योजनाबद्ध ढंग से प्रगति के लिए पर्याप्त निर्माण सामग्री, मशीनरी, उपकरण और श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। 

उन्होंने तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड विजिट कर निर्धारित तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता मानकों का अनुपालन तथा कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ठेकेदारों को क्षमता के अनुरूप दें काम (Kamalpreet Singh)

डॉ. सिंह ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ठेकेदारों को उनकी क्षमता के अनुरूप कार्य देने को कहा। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के पास प्लांट, मशीनरी, उपकरण इत्यादि संसाधनों की उपलब्धता पर नजर रखें, एक साथ तीन-चार निर्माण कार्य लेने वाले ठेकेदारों के कार्यों की मॉनिटरिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित करें।

नियमित निर्माण कार्य नहीं करने वाले, धीमी प्रगति वाले, अतिरिक्त समय देने के बाद भी निर्माण कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले तथा काम को लम्बे समय तक बंद रखने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के तहत कार्रवाई करें।

काम को अपूर्ण छोड़कर जाने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालें और उन्हें सभी निविदाओं से बाहर रखें।

भवन निर्माण के लिए सही स्थल का करें चयन (Kamalpreet Singh)

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सार्वजनिक भवनों के निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर उपयुक्त स्थलों के चयन के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भवनों तथा आवासों का सदुपयोग सुनिश्चित हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए वहां सड़क, पेयजल एवं बिजली की उपलब्धता सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ कराएं।

सड़कों के निर्माण में रोड-सेफ्टी का रखें ध्यान (Kamalpreet Singh)

डॉ. सिंह ने सड़कों के निर्माण के दौरान सड़क सुरक्षा के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है।

उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों को चिन्हित कर संकेतक बोर्ड व ब्लिंकर लगाने तथा डिवाइडर एवं गति अवरोधकों का निर्माण करने को कहा। उन्होंने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी सभी मानकों को शामिल कर नवीन सड़कों के निर्माण के लिए कारगर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह (Kamalpreet Singh) ने बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधीन आरआरपी फेज-एक और आरसीपीएलडब्ल्यूईए के प्रगतिरत कार्यों के साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों, भवनों एवं सेतु निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण तथा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल निर्माण कार्यों के प्राक्कलन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

Chhath Puja Transgender Story : समाज के कल्याण के लिए 8 साल से छठ का व्रत निभा रही किन्नर अनुष्का — एक प्रेरणादायक कहानी
Kukdur Robbery Gang Busted: सुनसान रास्तों पर लूट मचाने वाला ‘छल्ला’ गैंग बेनकाब, 6 आरोपी गिरफ्त में
ईरान की तरह हूती कमांडरों को क्यों नहीं मार पा रहा इजराइल?
Gangwar Attempted Murder Verdict: Bilaspur में गैंगवार के हाफ मर्डर केस में 13 दोषियों को 7-7 साल की सजा, हिस्ट्रीशीटर ‘मैडी’ भी दोषी
Nakti Encroachment Removal : विरोध और पथराव के बीच नकटी गांव में 77 अतिक्रमण हटाए गए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Facebook Update : फेसबुक खोलते ही दिखेगा वीडियो, बदलने वाला है ऐप का अंदाज

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। Facebook यूजर्स के लिए…

Paver Block Scam : 12.66 करोड़ के पेवर ब्लॉक मामले में 9 अफसरों को नोटिस, जांच का दायरा बढ़ा
Paver Block Scam : 12.66 करोड़ के पेवर ब्लॉक मामले में 9 अफसरों को नोटिस, जांच का दायरा बढ़ा

भिलाई नगर निगम में पेवर ब्लॉक निर्माण से…

Rajnandgaon Tractor Accident : टायर फटने से घबराकर ट्रैक्टर से कूदा युवक, दूसरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
Rajnandgaon Tractor Accident : टायर फटने से घबराकर ट्रैक्टर से कूदा युवक, दूसरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

राजनांदगांव में सड़क हादसे ( Rajnandgaon Tractor Accident…

Lundra Gang Rape Case : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में
Lundra Gang Rape Case : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग…

Dhamtari Constable Death : डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी पर पहुंचा था
Dhamtari Constable Death : डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी पर पहुंचा था

धमतरी में डायल 112 में पदस्थ आरक्षक की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?