CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अलीगढ़: 50 साल बाद अब्दुल करीम चौराहे से निकली शोभा यात्रा, SSP बोले- ‘रुट डायवर्ट कर अनुमति नहीं थी’

अलीगढ़: 50 साल बाद अब्दुल करीम चौराहे से निकली शोभा यात्रा, SSP बोले- ‘रुट डायवर्ट कर अनुमति नहीं थी’

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

अलीगढ़ , 07 अप्रैल 2025 :

Aligarh News: अति संवेदनशील जिलों में सुमार अलीगढ़ एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां एक ओर होली के त्योहार पर रमजानों को लेकर अब्दुल करीम चौराहे की मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया जाता है. वहीं मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र अब्दुल करीम चौराहे पर हर वक्त पीएसी और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती रहती है. इसी जगह पर अब 50 वर्षों के बाद रूट डायवर्ट करते हुए शोभायात्रा निकाली गई है.

इसको लेकर पुलिस के द्वारा पूरे मामले पर अपने हाथ खड़े कर दिए. अलीगढ़ एसएसपी के द्वारा पूरी जिम्मेदारी आयोजकों के ऊपर डालते हुए रुट डायवर्ट की अनुमति ना देने की बात कही थी. पूर्व मेयर शकुंतला भारती का कहना है कि इसके बाद पुराने रूट को डायवर्ट करते हुए अब्दुल करीम चौराहे से शोभा यात्रा सकुशल संपन्न हुई तो पूर्व मेयर के द्वारा यात्रा को लेकर 50 वर्ष की सूखा को खत्म होना बताया है.

दरअसल, अलीगढ़ में नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष का अंतिम दिन हिन्दू समाज के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण लेकर आया. 50 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अब्दुल करीम चौराहे से मां काली की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक एकता की भावना से ओतप्रोत कर दिया. इस विशेष अवसर पर हिन्दू समाज में एक अद्भुत उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला. नवरात्रि का अंतिम दिन वैसे भी शक्ति की आराधना और माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा का दिन माना जाता है और जब मां काली की शोभा यात्रा उसी दिन निकली तो यह आयोजन और भी विशेष बन गया.

पचास वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

बताया जाता है कि लगभग पांच दशकों पूर्व अब्दुल करीम चौराहे से मां काली की शोभा यात्रा निकाली जाती थी जो समय के साथ किसी कारणवश बंद हो गई थी. वर्षों से हिन्दू समाज इस प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने की मांग कर रहा था. इस वर्ष सामाजिक और धार्मिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से इस शोभा यात्रा को पुनः आरंभ किया गया. इस यात्रा की शुरुआत भव्य आरती और मंत्रोच्चारण से हुई. भक्तों ने मां काली की झांकी को फूलों से सजाया और विभिन्न पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों के साथ यात्रा को नगर भ्रमण पर निकाला.

इस भव्य आयोजन को लेकर एक बड़ा मुद्दा तब उत्पन्न हुआ जब आयोजकों ने यात्रा के पारंपरिक मार्ग की बजाय एक नए रूट से यात्रा निकालने का निर्णय लिया. प्रशासनिक स्तर पर इस रूट परिवर्तन को लेकर सहमति नहीं बनी थी. अलीगढ़ के एसएसपी ने इस नए रूट को लेकर अनुमति नहीं दी थी, जिसके चलते सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं जताई गई थीं. इसके बावजूद शोभा यात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से शांति और संयम से यात्रा पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई. पुलिस बल ने भी यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती और हर चौराहे, गलियों और मुख्य सड़कों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए.

अमरीन बनीं अनुष्का, निशात शेख अब मेघना, दो मुस्लिम युवतियों ने अपनाया सनातन धर्म, शादी की
श्रेयस अय्यर ने मुझे गाली दी, अगर थप्पड़ मारते तो…, छत्तीसगढ़ के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा…
गाजियाबाद: हिंदू शादी की चल रही थी दावत, थूक से रोटी बना रहा था फरमान… वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
बीजेपी विधायक रणवीर पठानिया के वायरल बयान पर सपा आक्रामक, कहा- बेशर्मी अपने चरम पर
Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

Market Electrocution Death
Market Electrocution Death : मार्केट में करंट का कहर, 16 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; हादसे का VIDEO वायरल

Market Electrocution Death ; घटना के बाद संजय…

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?