CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress Press Conference : जातिगत जनगणना को कांग्रेस का सशर्त समर्थन, जानिए राहुल गांधी ने क्या रखी मांगें

Congress Press Conference : जातिगत जनगणना को कांग्रेस का सशर्त समर्थन, जानिए राहुल गांधी ने क्या रखी मांगें

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share
Congress Press Conference
Congress Press Conference

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress Press Conference) ने केंद्र सरकार की ओर से जातिगत जनगणना कराए जाने वाले फैसले का स्वागत किया है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि हमने संसद में कहा था- हम ‘जातिगत जनगणना’ करवा के ही मानेंगे, साथ ही आरक्षण में 50% सीमा की दीवार को भी तोड़ देंगे। पहले तो नरेंद्र मोदी कहते थे कि सिर्फ चार जातियां हैं, लेकिन अचानक से उन्होंने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी।

राहुल गांधी ने कहा कि हम सरकार के इस फैसले का पूरा समर्थन करते हैं, लेकिन सरकार को इसकी टाइमलाइन बतानी होगी कि जातिगत जनगणना का काम कब तक पूरा होगा? जातिगत जनगणना में बिहार और तेलंगाना का मॉडल है- इनके बीच में जमीन-आसमान का फर्क है। तेलंगाना जातिगत जनगणना के लिए एक मॉडल बना है और यह एक ब्लूप्रिंट बन सकता है। हम जातिगत जनगणना को डिजाइन करने में सरकार की मदद करेंगे, क्योंकि ये डिजाइन बहुत जरूरी है।

राहुल गांधी के सवाल (Congress Press Conference)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम देश में जातिगत जनगणना के माध्यम से एक नए तरीके का विकास लाना चाहते हैं। चाहे OBC हों, दलित हों या आदिवासी- इनकी देश में कितनी भागीदारी है- यह सिर्फ जातिगत जनगणना से पता चलेगा, लेकिन हमें और आगे जाना है। हमें पता लगाना है कि देश की संस्थाओं और पावर स्ट्रक्चर में इन लोगों की कितनी भागीदारी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में लिखा था कि आर्टिकल 15(5) के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू किया जाए और हमारी मांग है कि सरकार इसे तत्काल लागू करे। ये हमारा विजन है, लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार किया, इसलिए हम उनका धन्यवाद देते हैं। हमें पूरी टाइमलाइन चाहिए कि कब तक जातिगत जनगणना का काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा डेवलपमेंटल विजन भी हमारे सामने रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हमने संसद में कहा था कि हम जाति जनगणना करवाएंगे। हमने यह भी कहा था कि हम 50% की सीमा को खत्म करेंगे, जो कृत्रिम दीवार बनी हुई है। नरेंद्र मोदी कहते थे कि सिर्फ 4 जाति हैं। पता नहीं क्या हुआ लेकिन अचानक 11 साल बाद जाति जनगणना कराने की घोषणा कर दी गई। हम इसका पूरा समर्थन करते हैं, लेकिन हम एक समय सीमा चाहते हैं।

हम जानना चाहते हैं कि यह कब तक होगा। यह पहला कदम है। तेलंगाना जाति जनगणना में एक मॉडल बन गया है और यह एक खाका बन सकता है। हम जाति जनगणना की रूप रेखा तैयार करने में सरकार को अपना समर्थन देते हैं। दो उदाहरण हैं – बिहार और तेलंगाना और दोनों में बहुत अंतर है।”

राहुल गांधी की मांग (Congress Press Conference)

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, “मैं फिर से कहना चाहूंगा कि जाति जनगणना पहला कदम है। हमारा विजन जाति जनगणना के जरिए विकास की नई मिसाल कायम करना है। सिर्फ आरक्षण ही नहीं, बल्कि हम केंद्रीय सवाल भी पूछ रहे हैं- चाहे वो ओबीसी हो, दलित हो, आदिवासी हो, इस देश में उनकी क्या भागीदारी है?

जाति जनगणना के जरिए इसका पता चल जाएगा, लेकिन हमें जाति जनगणना से आगे बढ़ना होगा। हमने एक और बात कही थी, कांग्रेस ने एक और मुद्दा उठाया था, इसका उल्लेख घोषणापत्र में भी किया गया था। अनुच्छेद 15(5) – निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण। यह पहले से ही एक कानून है। हम चाहते हैं कि एनडीए-बीजेपी सरकार इसे लागू करना शुरू करे।”

#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "We had said in the Parliament that we will make Caste Census happen. We had also said that we would scrap the 50% cap, the artificial wall that is in place. Narendra Modi used to say that there are just 4 cases. Don't… pic.twitter.com/BNBBYAQQ4W

— ANI (@ANI) April 30, 2025
Raipur Waterlogging : पहली बारिश में डूबा शहर, 9 घंटे की बैठक के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं
छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: भाजपा ने भूपेश को बताया ‘गजनी’, कांग्रेस ने दिया करारा जवाब
Tamil Nadu CM Oath Ceremony : तमिलनाडु में अब विजय सरकार, समारोह में पहुंचे राहुल
Chhattisgarh Cabinet Reshuffle : मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर CM साय का जवाब, बोले- ‘यह सिर्फ कयासबाजी’
State Policy Commission Vice Chairman Chhattisgarh: रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा बने उपाध्यक्ष, शासन का आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने…

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?