CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Modi Cabinet : मोदी 3.0 की कैबिनेट मीटिंग में किसानों और हाईवे से जुड़े फैसलों पर लगी मुहर

Modi Cabinet : मोदी 3.0 की कैबिनेट मीटिंग में किसानों और हाईवे से जुड़े फैसलों पर लगी मुहर

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share
Modi Cabinet
Modi Cabinet

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) ने बुधवार को कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगाई। इनमें सबसे प्रमुख निर्णय देश में जातिगत जनगणना कराने का है। इसके अलावा, बैठक में किसानों और हाईवे से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों को भी मंजूरी दी गई।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार ने देश में जाति आधारित जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने जाति आधारित जनगणना को केवल अपने लाभ के लिए सीमित करने का प्रयास किया।

इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने जाति जनगणना का विरोध किया है। उन्होंने उल्लेख किया, “1947 के बाद से जाति जनगणना नहीं हुई है। कांग्रेस ने जाति जनगणना के बजाय जाति सर्वे कराया। यूपीए सरकार के दौरान कई राज्यों में राजनीतिक दृष्टिकोण से जाति सर्वे किया गया।”

केंद्रीय मंत्री (Modi Cabinet) ने आगे कहा, “जाति की जनगणना को मूल जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि जाति की जनगणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने जाति आधारित जनगणना को केवल अपने लाभ के लिए सीमित रखा है। अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार अगली जनगणना के साथ जाति जनगणना कराएगी।

इन फैसलों पर भी लगी मुहर (Modi Cabinet)

इतना ही नहीं, बल्कि मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) ने गन्ना किसानों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने गन्ने का FRP बढा दिया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा, “चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह बेंचमार्क मूल्य है, जिसके नीचे इसे नहीं खरीदा जा सकता है।”

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र ने शिलॉन्ग से सिल्वर कॉरिडोर को भी सहमति दी है। इसके अलावा मेघालय से असम तक नए हाइवे को मंजूरी दी है। यह हाईवे 166.8 किलोमीटर लंबा और 4 लाइन का होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सिलचर से शिलांग और शिलांग से सिलचर एक बहुत बड़ी परियोजना हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे जो मेघालय और असम को जोड़ता है उसे मंजूरी मिली है। इसकी अनुमानित लागत 22,864 करोड़ रुपए है।”

BJP को बड़ा ही करारा झटका : Leader Madhavi Latha Arrested, लोकसभा में ओवैसी को दी थी टक्कर, सिकंदराबाद में जमकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला
गोल्ड लोन के बदले जाएंगे नियम, कितना पड़ेगा आम जनता पर असर
“जब झारखंड में छत्तीसगढ़, UP बिहार का आदमी CM बनेगा…” चुनाव से पहले हेमंत सोरेन के बयान से गरमाई राजनीति, कहा – “एक PM और दर्जन भर CM मेरे खिलाफ कर रहे प्रचार”
Arun Sao VS Bhupesh Baghel : बस्तर से सुरक्षाबलों की वापसी पर अरुण साव का भूपेश बघेल को करारा जवाब, ‘कांग्रेस राज में नक्सलियों ने मनाई थी खुशी, अब हो रहा है सफाया’
Etawah: अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर में तमिलनाडु से आए पुजारी, MahaShivaratri पर परिजनों ने की विशेष पूजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड
Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड

ग्रामसभा में शराबबंदी का प्रस्ताव (Kevra Liquor Ban)…

Sheetla Mai Temple
Sheetla Mai Temple : शीतला माई मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मंदिर में दानपेटी तोड़कर रकम चोरी करने के…

Chhattisgarh Treated Water : 6 शहरों में 338 MLD STP तैयार, 50 किमी दायरे में उद्योग-रेलवे तलाशेंगे पानी के खरीदार
Chhattisgarh Treated Water : 6 शहरों में 338 MLD STP तैयार, 50 किमी दायरे में उद्योग-रेलवे तलाशेंगे पानी के खरीदार

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले उपचारित पानी…

Bhilai Satta Case : बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पट्टी और नगदी जब्त
Bhilai Satta Case : बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पट्टी और नगदी जब्त

अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई (Bhilai Satta…

Alda Deori Protest
Alda Deori Protest : अल्दा-देवरी में फिर आंदोलन की तैयारी, 24 सितंबर को ग्रामीण करेंगे धरना-प्रदर्शन

देवरी के ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों के निराकरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?