CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Successful Operation Tumor : 10 सेंटीमीटर के ट्यूमर से जूझ रही युवती की डीकेएस में सफल सर्जरी, कैंसर का खतरा टला

Successful Operation Tumor : 10 सेंटीमीटर के ट्यूमर से जूझ रही युवती की डीकेएस में सफल सर्जरी, कैंसर का खतरा टला

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share
Successful Operation Tumor
Successful Operation Tumor

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : रायपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर स्थित डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 18 वर्षीय युवती के पैंक्रियाज (अग्नाशय) में पाए गए जटिल और बड़े ट्यूमर ( Successful Operation Tumor) की सफल सर्जरी की गई है। बलरामपुर जिले के शाहपुर की रहने वाली इस युवती को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत थी। प्रारंभिक जांच के लिए जब वह अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल पहुंची, तो जांच में पैंक्रियाज में ट्यूमर की आशंका जताई गई और उसे डीकेएस अस्पताल स्थित गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में रेफर किया गया।

27 मार्च 2025 को मरीज को डीकेएस में भर्ती किया गया और आवश्यक जांचों के बाद 2 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. आशीष गोयनका, सह-प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, गैस्ट्रो सर्जरी विभाग ने किया। ट्यूमर का आकार 10×9×6 सेंटीमीटर था और यह आधे पैंक्रियाज के साथ-साथ तिल्ली की नसों को भी प्रभावित कर रहा था। सर्जरी के दौरान सावधानीपूर्वक ट्यूमर ( Successful Operation Tumor) को निकालते हुए आधे पैंक्रियाज को हटाया गया, साथ ही तिल्ली और उसकी नसों को सुरक्षित रखा गया।

ऑपरेशन बेहद जटिल था, लेकिन पूरी तरह सफल रहा। मरीज को 16 अप्रैल 2025 को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बायोप्सी रिपोर्ट भी संतोषजनक आई है। चिकित्सकों के अनुसार, ऐसे ट्यूमर में 15% मामलों में कैंसर की संभावना रहती है, इसलिए मरीज को आगामी 2 से 3 वर्षों तक फॉलो-अप में रखा जाएगा।

इस जटिल सर्जरी को सफल बनाने में एनेस्थीसिया विभाग की डॉ भावना, एसआर डॉ समृद्धि अग्रवाल और स्टाफ नर्स सिस्टर उर्मिला का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह उपलब्धि डीकेएस की उन्नत सर्जरी सुविधाओं और टीम की दक्षता को दर्शाती है।

One Rupee X-Ray Facility Bhilai: मकर संक्रांति पर वैशाली नगर को बड़ी सौगात, 1 रुपये में एक्स-रे सुविधा शुरू
3 minors test HIV positive in Raigarh : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं
क्या ट्रेन में लोको पायलट पी सकता है कफ सिरप, कोल्डड्रिंक, नारियल पानी? रेल मंत्री ने दिया जवाब
भिलाई के सभी 70 वार्ड में शिविर लगा बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड, 14 अक्टूबर से लगेगा शिविर, देखिए आपके वार्ड में किस तारीख को है शिविर
Ayushman Bharat Pending Payment : लंबित भुगतान से आयुष्मान योजना पर संकट, एएचपीआई छत्तीसगढ़ ने उठाया मुद्दा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?