CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मई की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-भिलाई-बिलासपुर में जोरदार आंधी-बारिश

मई की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-भिलाई-बिलासपुर में जोरदार आंधी-बारिश

By Newsdesk Admin
01/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 मई। छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर-बिलासपुर, दुर्ग सहित कई शहरों में आंधी-बारिश के कारण दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत है। शाम होते ही जोरदार आंधी और बारिश होने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारे पड़ सकती है। बुधवार को कबीरधाम जिले में बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

Contents
  • रायपुर सबसे गर्म, लेकिन दिन-रात का पारा सामान्य से कम
  • बिलासपुर में दिन का पारा करीब 10 डिग्री लुढ़का
  • जगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री कम
  • सरगुजा संभाग में भी दिन का पारा लुढ़का

मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।

रायपुर सबसे गर्म, लेकिन दिन-रात का पारा सामान्य से कम

बुधवार को 36.5 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। लेकिन यह पारा सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। दिन में धूप रही लेकिन शाम को ठंडी हवाएं से गर्मी और उमस से राहत रही। रायपुर में रात का तापमान 22.4 डिग्री रिकार्ड किया गया यह भी सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम था।

बिलासपुर में दिन का पारा करीब 10 डिग्री लुढ़का

यहां बुधवार को दिन का पारा सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा जो औसत से 6.9 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा जो औसत से 6.4 डिग्री कम था।

जगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री कम

पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हुई। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, यह भी नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3.8 डिग्री कम था।

सरगुजा संभाग में भी दिन का पारा लुढ़का

संभाग के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में दिन का टेम्प्रेचर 34.5 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 4.3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 6.2 डिग्री कम था।

रायपुर MIC मेंबर की घोषणा…नए-सीनियर पार्षदों का समीकरण:लिस्ट में मनोज, दीपक, संतोष और खेम कुमार का नाम; हर विभाग के नियुक्त किए जाएंगे अध्यक्ष
भिलाई दुर्ग नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के वार्डों का 19 को तय होगा आरक्षण, शाम 4 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय दुर्ग में
Balrampur Crusher Assault Case : क्रशर प्लांट संचालक ने युवक को पाइप से बांधकर बेरहमी से पीटा, दूसरे युवक को कराया अर्धनग्न
छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी में मिली नई सौगात!…
Makhana Farming in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मखाना की खेती को मिला बढ़ावा, 4 जिलों में शुरू हुई योजना, 178 लाख रुपये मंजूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

अप्रैल के पहले सप्‍ताह में छत्‍तीसगढ़ आएंगी राष्‍ट्रपति मुर्मू, स्पीकर डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात

20/01/2025
छत्तीसगढ़

Surajpur agriculture innovation : मिनी प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट! किसानों के लिए गुणवत्तायुक्त पौधों का नया समाधान

05/07/2025
अजब-गजबछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

Oh…my…God….पूर्व CM भूपेश बघेल ने दुर्ग एसपी को कहा “गुंडा” 🛑 “भूपेशजी तत्काल दुर्ग के काबिल एसपी से माफी मांगिए” – MLA रिकेश सेन, देखिए विडियो

24/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्ड

बड़े मंगल पर उमड़ा जनसैलाब, बंधवा हनुमान मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

27/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?