CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » द्वारका में मातम: आंधी ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, मलबे में दबी चार जिंदगियां

द्वारका में मातम: आंधी ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, मलबे में दबी चार जिंदगियां

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

सीजी भास्कर 2 मई दिल्ली के द्वारका जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान के ढहने से चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 26 साल की महिला और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबे से शवों को बाहर निकाला. जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. हादसा शुक्रवार सुबह जिले के जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में हुआ.दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़, खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर गया, जिसकी वजह से कमरा ढह गया.

उसमें सो रहा पूरा परिवार मलबे में दब गया. हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. जिनमें एक महिला और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. वहीं, पति गंभीर रूप से घायल हुआ है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैऊमकान के मलबे से निकाले चार शवदिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर खड़खड़ी नहर गांव में मकान ढहने की सूचना मिली. रेस्क्यू के लिए मौके पर कई टीम रवाना की गईं. मकान के मलबे से चार लोगों को निकाला गया.उन्होंने बताया कि इन लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई.आंधी से उखडा पेड़, मकान पर गिरादिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह एक कमरे के ढहने की सूचना पुलिस को मिली.

मौके पर जाने पर पता चला कि द्वारका जिले के जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़, खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे, पर गिर गया जिसकी वजह से कमरा ढह गया.कमरे के मलबे के नीचे ज्योति पत्नी अजय और उसके तीन बच्चे दब गए, जिनको पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम की मदद से, मलबे से निकाल कर आरटीआर अस्पताल जाफरपुर कलां में भेजा गया. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में ज्योति और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं, अजय कुशवाह मामूली रूप से घायल है.

हाथ पकड़ा, रोते हुए गले लगाया फिर ट्रेन के आगे कूद कपल ने कर लिया सुसाइड, 5 टुकड़ों में मिली लाश
भोपाल की ईदगाह में लगे फिलिस्तीन के नारे, मंत्री विश्वास सारंग बोले- ये कांग्रेस की सोच
Municipal Poll Turnout : महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी — वोटों की गिनती कल, कई जगहों पर भारी भीड़
जनसंख्या बढ़ाने पर जोर, तीसरी संतान होने पर मिलेंगे 50 हजार से लेकर गाय-बछड़े तक, किसने किया ये ऐलान?
भिलाई में नंदिनी रोड पर खड़ी ट्रक में जा घुसा तेज रफ्तार दुपहिया वाहन, सवार दोनों व्यक्ति की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे
Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और…

Independence Day
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को…

Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज
Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

छत्तीसगढ़ में हार्ट के मरीजों के लिए बड़ी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?