CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया “हेलमेट बैंक” का उद्घाटन, विधायक रिकेश की अनूठी पहल को सराहा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया “हेलमेट बैंक” का उद्घाटन, विधायक रिकेश की अनूठी पहल को सराहा

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 मई। वैशाली नगर विधानसभा में आज “हेलमेट बैंक” का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने किया।

आपको बता दें कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने श्रमिक दिवस पर हेलमेट बैंक प्रारंभ किया है, जो कि जीरो रोड, दिगंबर जैन मंदिर के सामने शांति नगर में है।

जीरो रोड शांति नगर भिलाई में हेलमेट बैंक का शुभारंभ
श्री सेन ने दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया के लिए सीट बेल्ट को आवश्यक बताते हुए कहा कि यातायात नियम भी यह कहता है, साथ ही माननीय न्यायालय का भी निर्देश है। 

प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में लाखों लोगों की जान हेलमेट नहीं पहनने से होती है। हेलमेट को दुपहिया चलाते समय आदत बनाने के लिए उन्होंने हेलमेट बैंक शुरू किया है।

जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर लाल देवांगन ने सुपेला , वैशाली नगर, कोहका और कैंप मंडल अध्यक्षों के साथ हेलमेट बैंक का फीता काट कर उद्घाटन किया।

श्री देवांगन ने बताया कि फिलहाल हेलमेट बैंक में लगभग 5 हजार हेलमेट रखें गए हैं, जिसे वैशालीनगर और भिलाई विधानसभा के ऐसे लोग जो अच्छा हेलमेट नहीं ले पाते, आर्थिक अभाव के चलते हेलमेट बगैर वाहन चलाते हैं, वो 1 रूपये प्रतिदिन किराये के आधार पर बैंक से हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं।

शंकर लाल देवांगन ने कहा कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जनहित में ऐसे कई अनूठे कार्य लगातार कर रहे हैं। विधायक सेन की पहल से मई दिवस पर कैंप क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों के लिए जेपी नगर कैंप में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ किया गया है जिससे क्षेत्र के लगभग 600 बच्चे इसी शिक्षा सत्र से प्रवेश ले सकेंगे।

हेलमेट बैंक की परिकल्पना विधायक ने लोगों तक आसानी से हेलमेट पहुंचाने का प्रयास है। 1 रूपये प्रतिदिन के किराये पर हेलमेट लेकर ऐसे लोग जो हेलमेट नहीं खरीद सकते सुरक्षित रूप से वाहन चला सकेंगे।

गौरतलब हो कि हेलमेट बैंक से हेलमेट किराये पर लेने के लिए आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, आरसी व राशन कार्ड की छाया प्रति के साथ महज 1 रूपये देकर जरूरतमंद लोग हेलमेट ले सकेंगे।

यहां हेलमेट 1 रूपये प्रतिदिन के किराया पर दिया जाएगा। हेलमेट लेने के बाद अधिकतम 30 दिन पश्चात वो हेलमेट बैंक आकर अपना पंजीयन रिनीवल करा सकते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशी भगत, तरूण सिंह, दीपक भोंडेकर, गोपाल साहू, विजय शुक्ला, मोतीलाल श्रीवास्तव, मुखविंदर सिंह, अवतार सिंह मेहरा, सतबीर सिंह, विवेक सेन, मनीष सिंह, हरिश्चंद्र कनौजिया, मनमीत कौर, बी रामाराव, प्रदीप गुप्ता, संदीप यादव, तसविंदर सिंह, दीपक गुप्ता, अखिलेश सिंह, हरजिंदर सिंह, बाबी चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Religious Conversion : माझी जनजाति की बालिकाओं को ले जाने की कोशिश, महिला पर प्राथमिकी
Sinchai Yojana : छत्तीसगढ़ में सिंचाई के 36 कामों को 146 करोड़ की मंजूरी, इन जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा
Tree Plantation Program Naradha : गौधाम में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, उत्कृष्ट जनसेवियों का हुआ सम्मान
मुसलमानों को दबाया जा रहा… पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोल गए वाड्रा
उद्धव-राज की मुंबई में आज ‘विक्ट्री’ रैली, आखिरी बार कब एकसाथ दिखे थे ठाकरे बंधु?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?