सीजी भास्कर, 21 जून। छत्तीसगढ़ में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्रदेश की सभी 33 जेलों में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें हजारों बंदियों और जेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। (Yoga Day resonates in 33 jails of Chhattisgarh)
केंद्रीय जेल रायपुर में हुआ मुख्य आयोजन : Yoga Day resonates in 33 jails of Chhattisgarh
राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जेल में आयोजित कार्यक्रम में जेल महानिदेशक (डीजी) हिमांशु गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री सहित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक मौजूद रहे।
प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किया योग और प्राणायाम
योग प्रशिक्षकों की देखरेख में बंदियों और जेल कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास किए। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों और कर्मचारियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग के प्रति जागरूक करना रहा।
हजारों बंदियों ने लिया स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प
प्रदेश की सभी जेलों में सुबह आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में बंदियों ने भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।





