CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ST संग्रह में छत्तीसगढ़ की छलांग, अप्रैल में 4135 करोड़ रुपये आए, CM साय क्या बोले?

ST संग्रह में छत्तीसगढ़ की छलांग, अप्रैल में 4135 करोड़ रुपये आए, CM साय क्या बोले?

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

छत्तीसगढ़ , 03 मई 2025 :

Chhattisgarh GST Collection: छत्तीसगढ़ जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य बन गया है. अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. छत्तीसगढ़ ने 4,135 करोड़ का जीएसटी संग्रहण कर देश के शीर्ष 15 राज्यों की सूची में अपनी जगह बनाई है. जीएसटी संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ ने केरल, पंजाब, बिहार और खनिज संसाधनों से भरपूर झारखंड जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है.

राज्य में इस आर्थिक प्रगति को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व्यापार और उद्योग क्षेत्र में किए गए सशक्त सुधारों का नतीजा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते 15 महीनों में राज्य सरकार ने ऐसे कई निर्णय लिए हैं, जिनसे निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिला है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने क्या-क्या किए सुधार?

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) सरकार की ओर से कई सुधारों पर जोर दिया गया. इनमें प्रमुख सुधारों में उद्योग और व्यापार नियमों का सरलीकरण, गैर-जरूरी और बाधक कानूनों की समाप्ति, सभी जरूरी सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता, पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस की बाध्यता को समाप्त करना और उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रिया को सरल बनाना शामिल है.

उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला

इन सभी पहल से राज्य में उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और राजस्व संग्रह में भी निरंतर वृद्धि हो रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ”छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है. राज्य की आर्थिक स्थिति में यह वृद्धि जनता और उद्योग जगत के सहयोग से संभव हुई है.”

बहरहाल यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है और यह दिखाता है कि राज्य संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर अब एक सशक्त औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है.

Tea and Biscuit Dismissal Case : 17 साल की नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल कराया संविदा कर्मी
Tigress Fell In Well : डर, जोखिम व राहत के दो घंटे… गहरे कुएं से निकालने के बाद जंगल की ओर भागी बाघिन
Manipur government formation: मोहन भागवत का संकेत—‘मणिपुर में सरकार बने’, बीजेपी बोली—राज्य के हित में हर कदम उठेगा
Sanju Devi Chhattisgarh : महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार संजू देवी से मिले CM, कहा– बेटियों के लिए आप बनी नई प्रेरणा
‘5 पांडवों ने दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम’, देवकीनंदन ठाकुर बोले- आंसुओं का बदला लिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials :सरपंच ने बताया कि सावन…

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?