CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Baramkela : अवैध शराब के खिलाफ रिसोरा की महिलाओं ने भरी हुंकार, थाना प्रभारी ने दी चेतावनी

Baramkela : अवैध शराब के खिलाफ रिसोरा की महिलाओं ने भरी हुंकार, थाना प्रभारी ने दी चेतावनी

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share
Baramkela
Baramkela

सीजी भास्कर, 3 मई : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला (Baramkela) जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसोरा की महिलाओं ने साहसिक कदम उठाते हुए गाँव में फैल रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने सरपंच के साथ मिलकर सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव से मुलाकात कर इस अवैध व्यापार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

महिलाओं ने बताया कि गाँव में अवैध शराब की बिक्री से घरेलू हिंसा, पारिवारिक तनाव और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। इससे सामाजिक ढांचा बिगड़ रहा है और शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं, बल्कि इस समस्या से लड़ने का समय है।

(Baramkela) थाना प्रभारी श्री यादव ने महिलाओं की बात को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबारियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम जल्द ही गाँव में छापेमारी कर आवश्यक कदम उठाएगी।

इस आंदोलन में (Baramkela) जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा, “रिसोरा की बहनें अवैध शराब के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही हैं, हम प्रशासन से मिलकर इसे पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास करेंगे। जरूरत पड़ी तो पुलिस अधीक्षक से भी मिलेंगे।”

ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम से गांव में सामाजिक जागरूकता बढ़ी है। अब तक चुप रहने वाली महिलाएँ भी अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस अवैध कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा और गाँव पुनः शांति की ओर लौटेगा।

Constable’s wife and son murdered : कारणों का खुलासा बाकी, पुलिस सरोजिनी से कर रही गहन पूछताछ, देखिए विडियो
PM Vishwakarma Yojana : परंपरा को तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भरता की ओर, कुम्हार कला को मिली नई पहचान और रोजगार
Kumhari Bridge Repair : कुम्हारी पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होते ही यातायात व्यवस्था चरमराई, खारुन नदी के पास लगा वाहनों का लंबा जाम
Plastic Free Ambikapur : प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में मिसाल बना ‘गार्बेज कैफे’, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ
Placement Camp : बेरोजगारों के पास रोजगार का मौका, 181 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tree Plantation
Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

धमतरी में इस बार दोस्ती दिवस का रंग…

Box Cricket
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका

धमतरी के जालमपुर वार्ड में रविवार को सुबह…

Government Jobs 2026
Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके

देश की न्यायिक व्यवस्था में लंबित मामलों का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?