CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP News: गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं तो होगी कार्रवाई, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

UP News: गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं तो होगी कार्रवाई, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

06 मई 2025 :

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गन्ना किसानों और चीनी मिलों से जुड़े अहम मसलों पर बड़ा बयान दिया. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब गन्ना किसानों को समय पर भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब चीनी मिलों का कमांड एरिया उनके द्वारा किए गए गन्ना मूल्य भुगतान के रिकॉर्ड के आधार पर तय किया जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि राज्य में गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और गन्ना उत्पादकता को दोगुना करने की पूरी संभावना है. इसके लिए किसानों, कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK), चीनी मिलों और गन्ना समितियों को मिलकर एकजुट प्रयास करने होंगे. उन्होंने मिलों से आग्रह किया कि वे किसानों को आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने के लिए प्रशिक्षण दें, जिससे गन्ना उत्पादन और उत्पादकता में सुधार हो सके.

किसानों को मिले उपज का पूरा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को ₹2,85,994 करोड़ का भुगतान कराया है. यह राशि राज्य में पिछले 22 वर्षों में हुए कुल भुगतान से ₹72,474 करोड़ अधिक है. यह आंकड़ा राज्य सरकार की गन्ना किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सीएम योगी ने वर्तमान में चीनी मिलें औसतन 142 दिन कार्य करती हैं. इस अवधि को बढ़ाकर 155 दिन करना जरूरी है ताकि किसानों की उपज का पूरा लाभ उन्हें मिल सके और चीनी मिलों की क्षमता का भी पूरा उपयोग हो सके.

उन्होंने सहकारी (कोऑपरेटिव) और फेडरेशन से जुड़ी चीनी मिलों की समीक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अब इन मिलों की कार्यक्षमता और योग्यता का परीक्षण किया जाएगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है. यहां गन्ना किसानों की संख्या करीब 45 लाख से अधिक है. राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले और गन्ना उत्पादन क्षेत्र को तकनीकी रूप से मजबूत किया जाए.

किसानों से सीधा संवाद करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों से सीधे संवाद करें, समय पर पर्ची वितरण सुनिश्चित करें और किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही से ही गन्ना किसानों को उनका हक मिल सकेगा. इस बैठक के जरिए योगी सरकार ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और गन्ना क्षेत्र में पारदर्शिता, समयबद्धता और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा.

भोपाल के 50 इलाकों में असर : नेहरू नगर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी बाधित सप्लाई…
Chhattisgarh RTE Seats Controversy: 85 हजार से 55 हजार कैसे हुईं सीटें? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
‘आतंकवादी फ्रीडम फाइटर कैसे हो सकते हैं’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने देश के मंत्री की लगाई क्लास’
गरीबों के राशन में सिर्फ गेहूं और नमक, चावल गायब, दुकानों का चक्कर काट रहे लोग
Donald Trump : ईरान समझौते की चर्चा के बीच ट्रंप ने मुस्लिम देशों के सामने रख दी नई मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

Sukma Flood Relief
Sukma Flood Relief : CM साय ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- चिंता मत करो, हर नुकसान का मिलेगा मुआवजा

Sukma Flood Relief : मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Shooting Suspects Arrested
Shooting Suspects Arrested : जमशेदपुर गोलीकांड के 4 संदिग्ध शूटर अंबिकापुर में पकड़े गए, झारखंड पुलिस ने पहुंचकर की पूछताछ

Shooting Suspects Arrested : संदिग्धों की मेडिकल जांच…

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?