CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों पर किया सटीक हमला, अब पाकिस्तान की खैर नहीं

ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों पर किया सटीक हमला, अब पाकिस्तान की खैर नहीं

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 मई। अब से कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है।

अब तक सशस्त्र बल ने कुल मिलाकर नौ 9 स्थलों को निशाना बनाया है। भारत का यह कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाया गया हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

भारत ने बुधवार की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है।

ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में 3 सैनिकों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं।

इस ऑपरेशन के तहत कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। ये जानकारी इंडियन आर्मी ने दी है।

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसमें एक नेपाल का टूरिस्ट भी शामिल था। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी।

पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया।

पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया था।

पहलगाम हमला मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। NIA ने मामले में 27 अप्रैल को जम्मू में केस दर्ज किया था।

23 अप्रैल को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया था कि पाकिस्तानी नागरिकों के 14 कैटेगरी के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। SAARC वीजा होल्डर्स को 26 अप्रैल तक भारत छोड़ना था। मेडिकल वीजाधारकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने के आदेश दिए थे।

बाकी 12 कैटेगरी के वीजाधारकों को 27 अप्रैल तक का वक्त दिया गया था।

खबर लगातार update हो रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी के लिए CG Bhaskar की खबरें देखते रहें।




छत्तीसगढ़ में अब पांचवी और आठवीं की होगी बोर्ड परीक्षाएं, साय कैबिनेट ने सेंट्रलाइज्ड एग्जाम का लिया फैसला कैबिनेट में आठ अहम प्रस्ताव पारित
Dpi New Circula : अब कुत्तों के बाद सांप-बिच्छुओं की रोकथाम भी टीचर्स की ड्यूटी, आदेश पर बढ़ी नाराज़गी
Adani Power Korba : पताढ़ी से लगे तीन कोल ब्लाक की दौड़ में अदाणी भी शामिल, अदाणी ने सबसे बड़ी बोली लगाई
भिलाई स्टील प्लांट के भीतर सायकल सवार को बाईक की ठोकर, घायल श्रमिक अस्पताल में भर्ती
Operation Sindoor: ‘उदित राज ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर उठाए सवाल, कहा- ‘अब लाहौर पर…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?