CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराया पुलिस वाहन, SI और अपराधी सहित 5 की मौत

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराया पुलिस वाहन, SI और अपराधी सहित 5 की मौत

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

अलीगढ़ , 08 मई 2025 :

Aligarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. इस सड़क हादसे में फिरोजाबाद जेल से बुलंदशहर न्यायालय पेशी पर ले जाए जा रहे एक गैंगस्टर आरोपी समेत चार पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया कि हादसा अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र में चिकावटी मोड़ के पास हुआ है. पुलिस वैन एक खड़े कैंटर में जा घुसी. इस घटना ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम जनमानस को भी झकझोर कर रख दिया है.

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जेल से एक सरकारी पुलिस वैन में एक सब-इंस्पेक्टर, चार सिपाही और एक गैंगस्टर आरोपी को बुलंदशहर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. वैन अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र के चिकावटी गांव पहुंची, तभी वह एक खड़े हुए कैंटर से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वैन में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

इस सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर, कांस्टेबल रघुवीर, ड्राइवर कांस्टेबल चंद्रपाल और आरोपी गुलशनवर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सिपाही शेरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

मामले की सूचना पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने मीडिया को बताया कि यह हादसा बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद से बुलंदशहर पेशी पर ले जाए जा रहे आरोपी गुलशनवर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, लेकिन चिकावटी मोड़ के पास खड़े एक कैंटर से टक्कर के कारण यह हादसा हो गया.

पीएम के लिए भेजे गए शव

एसपी सिटी के अनुसार, हादसे में जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उनमें सब-इंस्पेक्टर रामसजीवन और तीन सिपाही शामिल हैं. सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. घायल सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Tuntun Dabeli Operator : फेमस टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा का शव झारखंड में मिला, हत्या की आशंका, देखिए विडियो
घर में दोष, दूर करने के लिए दादा ने पोते के टुकड़े कर फेंके…
CM भाषण में अचानक गुल हुई बिजली, बोले – ऐसे वक्त पर पता चलता है, अपने हाथ में क्या है… देखिए विडियो
Seelampur Murder: ‘हत्यारोपी कहीं भी क्यों न हो, उसे…’ दलित युवक की हत्या पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान
कांग्रेस विधायक पर ED का बड़ा खुलासा: दूसरी पत्नी, शेल कंपनियां और ब्लैक मनी का जाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh MLFF Tolling System : छत्तीसगढ़ में बिना रुके कटेगा टोल टैक्स, मार्च 2027 तक लिम्हा टोल प्लाजा से शुरू होगी नई व्यवस्था
Chhattisgarh MLFF Tolling System : छत्तीसगढ़ में बिना रुके कटेगा टोल टैक्स, मार्च 2027 तक लिम्हा टोल प्लाजा से शुरू होगी नई व्यवस्था

बिलासपुर-पथरापाली एनएच-130 स्थित लिम्हा टोल प्लाजा से प्रदेश…

Birgaon Water Management Fund Misuse : बीरगांव में जल प्रबंधन के 7.18 करोड़ सफाई पर खर्च! ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी, निगम से मांगा हिसाब
Birgaon Water Management Fund Misuse : बीरगांव में जल प्रबंधन के 7.18 करोड़ सफाई पर खर्च! ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी, निगम से मांगा हिसाब

बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों में गर्मी…

Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium : चार साल बाद भी अधूरा ऑडिटोरियम, दीक्षांत समारोह के लिए टेंट पर खर्च होंगे लाखों रुपये
Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium : चार साल बाद भी अधूरा ऑडिटोरियम, दीक्षांत समारोह के लिए टेंट पर खर्च होंगे लाखों रुपये

विश्वविद्यालय का 750 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम…

दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र के महका कला, चुनकट्टा और मुड़पार गांवों में संचालित पत्थर खदानों (Durg Stone Quarry Blasting) से ग्रामीणों की
Durg Stone Quarry Blasting : दुर्ग के तीन गांवों में पत्थर खदानों का कहर! ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें, धूल से सांस लेना मुश्किल

Durg Stone Quarry Blasting : दुर्ग के तीन…

Durg Medical College Road Construction : दुर्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान, 11.43 करोड़ से बनेंगी 5.10 किमी की तीन सड़कें
Durg Medical College Road Construction : दुर्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान, 11.43 करोड़ से बनेंगी 5.10 किमी की तीन सड़कें

दुर्ग स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?