CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मालेगांव ब्लास्ट मामले में 31 जुलाई तक टला फैसला, NIA कोर्ट ने HC से मांगा समय, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- ‘सत्यमेव जयते’

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 31 जुलाई तक टला फैसला, NIA कोर्ट ने HC से मांगा समय, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- ‘सत्यमेव जयते’

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

मुंबई , 08 मई 2025 :

Malegaon Blast News: मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने गुरुवार (8 मई) को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में फैसला 31 जुलाई तक के लिए टाल दिया. जज ने कहा कि इस मामले में बहुत सारे दस्तावेज हैं और फैसला सुनाने के लिए कुछ और समय चाहिए. इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 19 अप्रैल को लगभग 17 साल पहले हुए विस्फोट मामले में अपना फैसला 8 मई के लिए सुरक्षित रख लिया था.

विशेष एनआईए अदालत द्वारा साल 2008 मालेगांव बम विस्फोट मामले में फैसला 31 जुलाई तक टालने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “31 जुलाई की तारीख पर फैसला आएगा. यह मामला 17 साल से चल रहा है. सत्य की हमेशा जीत हुई है और एक बार फिर सच की ही जीत होगी.”

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा, “आज फैसला आने वाला नहीं था. इससे पहले की सुनवाई के दिन जज साहब ने जैसे डेट देते हैं, उसी तरह से आज का डेट दिया था. जज साहब ने कहा कि फैसला देने में समय लगता है. किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. अगली डेट 31 जुलाई की है. उसी दिन फैसला आएगा. सत्यमेव जयते.”

31 जुलाई को सभी आरोपियों को कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश

इस मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश ए. के. लाहोटी ने अदालत में मौजूद आरोपियों से कहा कि मामले में बहुत सारे दस्तावेज हैं और फैसला सुनाने में कुछ समय लगेगा. उन्होंने मामले के सभी आरोपियों को अगली तारीख 31 जुलाई को मौजूद रहने को कहा.

मालेगांव विस्फोट: 6 लोगों की हुई थी मौत

29 सितंबर, 2008 को उत्तरी महाराष्ट्र के मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर मालेगांव में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हुई थी. 100 से अधिक लोग घायल हुए थे.

34 गवाह बयान देने से मुकरे

मालेगांव ब्लास्ट मामले में मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 323 गवाहों से पूछताछ की. इनमें से 34 गवाह मुकर गए. इस केस में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर, मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी इस मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम या यूएपीए और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत मुकदमे का सामना कर रहे हैं.

2011 में एनआईए को सौंपे जाने से पहले इस मामले की जांच शुरू में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने की थी.

Zohran Mamdani : मोहन भागवत के न्यूयार्क कार्यक्रम का विरोध, बोले- ऐसी सोच का बढ़ना चिंताजनक
Delhi : विधायक दल की बैठक में आखिर क्यों नर्वस हो गई थीं रेखा गुप्ता
पुणे में शिवसेना शिंदे गुट के युवा नेता की कार पर फायरिंग, गोली शीशा तोड़कर घुसी, मचा हड़कंप
सेप्टिक टैंक से एक-दो नहीं निकली 4-4 लाशें, देखने वालों के उड़े होश, 1 जनवरी को न्यू ईयर मनाने निकले चारों युवक हुए थे लापता, कल रात खुदाई कर पुलिस टीम ने निकाली लाशें
SIR Voter Mapping Error: गाजीपुर में एक ही परिवार के 25 नाम बदले, SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी, कहा- कप्तानी खत्म, सफर जारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता…

Bhupesh Baghel EVM Statement : EVM से लेकर पेंशन तक भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव
Bhupesh Baghel EVM Statement : EVM से लेकर पेंशन तक भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव

भूपेश बघेल ने ईवीएम पर सवाल (Bhupesh Baghel…

Balrampur Murder Case : सिर कटी लाश का खौफनाक राज, अवैध संबंध के दबाव में पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश
Balrampur Murder Case : सिर कटी लाश का खौफनाक राज, अवैध संबंध के दबाव में पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश

जांच आगे बढ़ी तो मामला हत्याकांड (Balrampur Murder…

Abujhmarh IED Recovery : अबूझमाड़ में मौत का जाल! एक साथ मिले 7 IED, सुरक्षा बलों ने किया नाकाम
Abujhmarh IED Recovery : अबूझमाड़ में मौत का जाल! एक साथ मिले 7 IED, सुरक्षा बलों ने किया नाकाम

तलाशी अभियान में 7 आईईडी बरामद (Abujhmarh IED…

Pension Crisis : 70-90 साल के पेंशनरों की चिंता, बृजमोहन ने CM साय से कहा- कुछ तो करिए सरकार
Pension Crisis : 70-90 साल के पेंशनरों की चिंता, बृजमोहन ने CM साय से कहा- कुछ तो करिए सरकार

पेंशन संकट (Pension Crisis) से जूझ रहे बुजुर्गों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?